aajtaktimes

बम-बम भोले के जयकारों के साथ रवाना हुआ जत्था

बाराबंकी। तहसील फतेहपुर सावन के पहले सोमवार को हर वर्ष की भांति इस
वर्ष भी हजारों की संख्या में शिव भक्त कांवरियों ने प्राचीन प्रशन्नाथ
महादेव मंदिर भगौली तीर्थ से जल भर कर लोधेश्वर महादेवा में चढ़ाने के लिए
बोल बम का नारा लगाते हुए रवाना हुए। बीते कई वर्षाे की भांति इस वर्ष भी
सावन के पहले सोमवार को प्रशन्नाथ महादेव मंदिर भगौली तीर्थ से महादेवा
लोधेश्वर के लिए कांवर यात्रा बडे़ ही धूमधाम से शुरू हुई। सुबह से ही
भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते हजारों की संख्या में
भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरा इलाका कांवरिया मय हो गया। हर-हर, बम-बम
के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। करीब 45,000 से भी अधिक
कांवरियों ने अभरन से जल भरा, कांवरियों में नौजवानों के साथ-साथ बच्चे व
महिलाऐं भी काफी संख्या में शामिल हुई। खास तौर पर बच्चों व महिलाओं का
उत्साह देखने लायक था। आपको बताते चलें महादेवा लोधेश्वर धाम महाभारत के
समय का बताया जाता है। यहां पर हर वर्ष दूर दूर से कांवरियों का रेला
भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए आता है और अपनी मुरादें पूरी करता है। भगौली
मंदिर पर प्रशासन की व्यवस्था भी चाक चौबंद दिखी। यहां पर थाना बड्डूपुर
इंचार्ज जावेद खान के साथ भगौली चौकी प्रभारी सुधाकर पाण्डे व दो सब
इंस्पेक्टर, तीन सिपाही, चार होमगार्ड, व एक महिला आरक्षी सहित सभी ने
शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में अपना पूरा योगदान दिया तथा कांवर यात्रा
को शान्ति पूर्वक रवाना करवाया।

Related

UP 511873546792290770

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item