aajtaktimes

4 पैर वाले इस मुर्गे को देख हर कोई हैरान

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में मीनाक्षी रोड स्थित एक मुर्गा-मीट की दुकान पर दिल्ली की मंडी से लाया गया एक मुर्गा अपनी चार टांगों के कारण क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है। मीट की दुकान पर जमा भीड़ में कोई उसे भगवान का रूप बता रहा है तो कोई 'करामाती' कहकर इस्लाम से जोड़कर देख रहा है।
कुछ लोगों ने चार टांग वाले इस मुर्गे को पाने के लिए उसकी बोली भी लगानी शुरू कर दी।
तमाशा देख रही भीड़ की जिज्ञासा उस समय और बढ़ गई, जब एक बोली दाता ने एक मुर्गे को पाने के लिए चार हजार रुपये तक की बोली लगा दी।

Related

UP 1134854466087834076

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item