aajtaktimes

ऑनलाइन दुल्हन दिलाने वाले चार ठग गिरफ्तार

आगरा । शादी के लिए पसंदीदा पार्टनर का झांसा देकर शातिरों ने कई शिकार बना डाले। हरिद्वार का रिटायर्ड सिपाही गिरोह का ताजा शिकार था। उसे शादी के सुनहरे ख्वाब दिखाए और फिर उससे एकाउंट में पैसे डलवाते रहे। पीडि़त सिपाही की शिकायत पर साइबर सेल ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। शातिरों द्वारा झारखंड रकम भेजे जाने के कारण नक्सलियों से संबंध का शक गहराया हुआ है।
हरिद्वार निवासी सेवानिवृत्त सिपाही रामचरन ने शादी के लिए माई पार्टनर इंडिया डॉट कॉम पर संपर्क किया। साइट की ओर से रजिस्ट्रेशन के रूप में एक हजार रुपये मांगे गए। कहा गया कि रजिस्ट्रेशन के बाद युवतियों की तस्वीरें दिखाई जाएंगी। वेबसाइट चलाने वाले शातिरों ने सिपाही से धीरे-धीरे कई हजार रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। बदले में लड़कियों के फोटो उपलब्ध करा दिए, लेकिन उनके परिजनों से संपर्क की बात कहने पर वे टालमटोल करते रहे। इसके बाद सिपाही ने खुद ही भागदौड़ कर वेबसाइट का पता खोज निकाला, जो कि खंदारी में व्हाइट हाउस अपार्टमेंट के फ्लैट में चल रहा था। इसके बाद इसकी शिकायत साइबर सेल में की।
साइबर सेल ने गिरोह की वेबसाइट तथा खातों की जांच की तो उसमें जमा होने वाली रकम झारखंड के बैंकों में भेजने का पता चला। गिरोह में एक दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं।

Related

World 1591507069356632355

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item