BJP ने लगाया BSP कार्यकर्ताआ पर अभद्र टिप्पणी’’का आरोप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/bjp-bsp.html
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने बसपा मुखिया मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पार्टी से निष्कासित दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान बसपा कार्यकर्ताआें की तरफ से ‘‘घोर अभद्र’’ भाषा का प्रयोग किए जाने की निन्दा की है।
पार्टी के प्रदेश महासचिव विजय बहादुर पाठक ने कहा कि हम सिंह की टिप्पणी का समर्थन नहीं करते, हम उसकी निन्दा करते हैं और इसीलिए उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। लेकिन राजधानी में बसपा के धरना प्रदर्शन में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया क्या वह आपत्तिजनक और अभद्र नहीं है? उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया, लेकिन बसपा कार्यकर्त्ताआें ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह कहीं ज्यादा अभद्र और सम्पूर्ण महिला समाज को अपमानित करने वाली है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस किसी भी नेता अथवा व्यक्ति की अभद्र टिप्पणी की निन्दा करती है। बसपा कार्यकर्त्ताआें ने हजरतगंज स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया और सिंह को दलित एक्ट के तहत गिरफ्तार करने की जोरदार तरीके से मांग की।
इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे बसपा कारकुनों ने बेहद तल्ख और आपत्तिजनक भाषा वाले नारे लिखे बैनर और पोस्टर लहराए। प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने इस संबंध में कहा कि धरना प्रदर्शन की वीडियोग्राफी कराई गई है और उसे देखने के बाद यदि कोई आपत्तिजनक बात पाई गई तो समुचित कार्रवाई की जाएगी।