सीएम के बर्थडे पर सपाईयों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाईयां व फल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post.html
बाराबंकी। जिले में प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन
धूमधाम से मनाया गया। सपा नेताओं ने कई स्थानों पर जाकर गरीबों को वस्त्र
बांटे और अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल वितरित किये। सपा नेताओं ने
प्रदेश के मुख्यमंत्री की लम्बी उम्र की कामना की। धर्मराज सिंह उर्फ
सुरेश यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर शहर में
अपनी विधायक निधि द्वारा मोहल्ला खेरात खाना, सराय बेगमगंज व नागेश्वर
नाथ मन्दिर, नई बस्ती सहित अन्य स्थानों पर ठण्डे पानी के लिए वाटर
कूलरों का उद्घाटन किया। उन्होनें कहा कि यह वाटर कूलर जनता को सर्मपित
है। मेरे पद का सृजन क्षेत्र की जनता के लिए हुआ है। गरीब जनता का काम
प्राथमिकता पर करता हूँ, क्योंकि इन लोगों के दिलों से निकली हुयी दुआ
जीवन भर काम आती है। मेरा रोम-रोम जनता की सेवा के लिए सर्मपित है।
उन्होंने आगे कहा कि आप सब लोगों के प्यार और मोहब्बत की बदौलत ही आज मैं
आपके बीच विधायक हूँ। आप सब लोगों की सेवा करने का मौका मिल रहा है।
इतिहास गवाह है कि आजादी के बाद से अब तक उतना विकास नही हुआ जितना मेरे
कार्यकाल में शहर व मेरी पूरी विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। जो दिखाई पड़
रहा है और आगे भी मेरा यह पूरा प्रयास है कि क्षेत्र के लोगों की जो भी
जरूरते है उनको पूरा करने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से
अनिल कुमार यादव, जुबेर अंजुम खान, मो. आसिफ, रिजवान संजय, सुधीर यादव,
गुड्डू यादव पल्हरी, पूर्व लोवा अध्यक्ष मंसूर सिद्दीकी, खालिद रसीद सहित
कई लोग उपस्थित रहे। वहीं जिलाध्यक्ष सपा लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष चौधरी
फरज़ान उस्मानी ने पौधारोपण के उपरान्त नौजवानों को सम्बोधित करते हुए कहा
कि वातावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए पौधे व वृक्ष हमारे जीवन में
महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सपा लोहिया वाहिनी के
पदाधिकारियों ने रसूलपुर, सतरिख, देवां, जैदपुर, कुर्सी आदि स्थानों पर
कुल 51 पौधो का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से इमरान खान,
नदीम खान, सैय्यद फैजी, विकास, राजेश वर्मा, मो. शीबू, शिशिर श्रीवास्तव,
आदि लोग उपस्थित थे। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने पार्टी
कार्यालय पर वृक्षा रोपण कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
राजेश ने जाना मरीजों का हाल, बांटी मिठाईयां और फल
केक काटकर सपाईयों ने मनाया सीएम का जन्मदिन
बाराबंकी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस समाजवादी छात्रसभा के
जिला महासचिव कुलदीप मिश्रा के नेतृत्व में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में
मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य राजेश यादव ‘राजू’ की मौजूदगी में सैकडो
कार्यकर्ता के साथ केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव के दीर्घायु की कामना की गयी। श्री यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं
को संकल्प दिलाया कि सभी कार्यकर्ता एकजूट होकर सपा सरकार के साढे़ चार
वर्षों के विकास कार्यो को जन-जन तक पहुचाना है। यही नही समाजवादी
पार्टी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का बृहद स्तर पर प्रचार
प्रसार करना हैै। इसके उपरान्त कुलदीप मिश्रा द्वारा आयोजित कार्यक्रम
में उमउलसी राजेश यादव ‘राजू’ ने जिला अस्पताल पहुंचकर सीएमओ और सीएमएस
की उपस्थिति मेें ट्रामा संेन्टर, इमरजेन्सी वार्ड व नई बिल्डिंग का
निरीक्षण किया। उन्होने ट्रामा सेन्टर के मीटिंग हाल में सभी डाक्टरों को
एकत्र करके रोगियों एवं भर्ती मरीजो के सही ढंग से इलाज के कडे़ दिशा
निर्देश दिये। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि हमारी सरकार स्वास्थ्य
योजनाओ के बारे में नित नयी योजनाये सोचती रहती है। तरह तरह की योजनाये
संचालित कर रखी है। जिससे मरीजो को कोई असुविधा न हो उन योजनाओ का
क्रियान्वयन सही ढंग से अगर किया जाये तो मरीजो का सही ढंग से इलाज हो
सके। जिससे मरीज की जान बच सके। इस मौके पर मुख्य रुप से जितेन्द्र
मिश्रा, सपा नेता अंकुश मिश्रा, गोबिन्द यादव, सुधीर यादव, राहुल यादव
आसु, शुभम मिश्रा, प्रधान पारा खंदौली कुवंर ज्ञान सिंह, सूर्यभान यादव,
अनिल यादव, नगर अध्यक्ष रामशंकर मिश्रा, रोहित यादव, हिमांशु दीक्षित,
सोनू यादव, आरेन्द्र यादव, मुकेश वर्मा, रंजन वर्मा, संतोष रावत, शुभम
शर्मा, दीपक सिंह, प्रधान सहेलिया रामलखन यादव, आदि सैकडों कार्यकर्ता
मौजूद रहे।
सीएम ने सभी वर्गों के लिये सर्वजन हिताय का काम किया: अरूण
बाराबंकी। मुख्यमंत्री अखिलेश के 43वें जन्मदिन पर समाजवादी छात्रसभा
द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान नगर के राजकीय इण्टर कालेज के
मैदान में 121 पेड़ लगाये गये। वृक्षारोपण की शुरुआत समाजवादी छात्रसभा के
जिला सचिव अरुण यादव ने की। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुखिया युवा
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जलवायु संरक्षण और वृक्षारोपण को दृष्टिगत
रखते हुए कई योजनाओं की शुरुआत की। उनका यह प्रयास है कि आने वाली
पीढ़ियां स्वच्छ जलवायु के साथ अपना जीवन जियें। मुख्यमंत्री ने समाज के
सभी वर्गों के लिये सर्वजन हिताय का काम किया है। उनका यह जन्मदिन प्रगति
और उन्नति को समर्पित है। इस मौके पर प्रमुख रुप से नगर अध्यक्ष राजेश
कश्यप, प्रहलाद यादव, राहुल यादव ‘आंसू‘ सहित कई युवाओं ने बढ़ चढ़कर
हिस्सा लिया।
