aajtaktimes

क्षेत्र में तनाव, पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना कोठी अन्तर्गत बीती रात जमीनी विवाद को लेकर दबंगो ने एक
बसपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारे वहां से
निकल भागे। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने घटनास्थल का दौरा कर कोठी
पुलिस को जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी के आदेश दिये। मृतक के पिता
की तहरीर पर कोठी थानाध्यक्ष ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद हत्या का
मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना के बाद से क्षेत्रीय बसपा नेताओं में
आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम अजमल
पट्टी मजरे सेमरी निवासी राजकुमार रावत पुत्र पूर्णमासी बहुजन समाज
पार्टी का क्षेत्रीय नेता था। दलितों की आवाज को आगे बढ़ाता था। बीते वर्ष
जब जिला पंचायत सदस्य के चुनाव हुए तो राजकुमार ने अपनी पत्नी मुनक्का
देवी उर्फ राजकुमारी को सिद्धौर प्रथम सीट से खड़ा कर दिया। यह बात सत्ता
पक्ष के नेताओं सहित अन्य लोगों को काफी अखर रही थी। मुनक्का देवी तो
चुनाव नही जीत सकीं। वह दूसरे नम्बर पर रही। लेकिन उनके खड़े हो जाने से
सपा प्रत्याशी चुनाव हार गया था। उसके बाद राजकुमार का नाम धीरे-धीरे
बढ़ने लगा था। अजमल पट्टी गांव के बाहर हैदरगढ़ कोठी मार्ग पर सड़क किनारे
कीमती जमीन का पट्टा दस वर्ष पूर्व तहसील द्वारा महेश कुमार के नाम किया
गया था। उस जमीन पर उसका कब्जा भी चला आ रहा था। उसके पड़ोसी बद्री, काली
आदि लोगों की गंदी नजर उसकी कीमती जमीन पर पड़ गयी और आये दिन किसी न किसी
बात को लेकर विवाद करते रहते थे। महेश को न्याय दिलाने का जिम्मा
राजकुमार ने ले लिया था और जमीन की पैमाइश की खातिर तहसील में लिखित
शिकायत भी की थी। यह बात बद्री आदि लोगों को काफी अखर रही थी। तीस जून की
सुबह 10 बजे राजकुमार पड़ोस के गांव लाखूपुर में बहुजन समाज पार्टी के
नेता कमला प्रसाद रावत की जनसभा में गया था और देर रात करीब 10 बजे महेश
की हीरो हाण्डा मोटर साइकिल से अकेले कोठी से घर आ रहा था। अभी वह अजमल
पट्टी के पास पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाकर बैठे हत्यारों ने
राजकुमार की गाड़ी रोक कर कट्टे से पीछे पीठ पर गोली मार दी। गोली लगते ही
राजकुमार रामचन्द्र पाण्डेय के घर के सामने गिर पड़ा और उधर हत्यारे घटना
को अंजाम देने के बाद निकल भागे। रामचन्द्र ने इस घटना की सूचना गांव
वालों को दी। सूचना मिलने के बाद राजकुमार गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल
लाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही बसपाईयों मंे
आक्रोश व्याप्त हो गया। आज सुबह अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने घटनास्थल
का निरीक्षण किया। उसके बाद पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और मृतक के
परिजनों से मिलकर पूरी जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष कोठी को
तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी के आदेश दिये। घटना के बारे में मृतक के
पिता ने ग्राम बिबियापुर थाना निवासी बद्री पुत्र राजाराम, रामकिशोर
पुत्र बद्री और कालिक पुत्र आशाराम को घटना को नामजद किया। मृतक के पिता
का कहना था कि मेरे बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नही थी। लेकिन जिला
पंचायत का चुनाव लड़ने के बाद से उसके काफी दुश्मन हो गये थे। वहीं थाना
प्रभारी कोठी का कहना था कि घटना का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
तीनों नामजद आरोपी हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। वैसे इस
घटना के बाद से ग्राम अजमल पट्टी सहित क्षेत्रीय गांवो में जबरदस्त
न्याय के लिये लड़ना महंगा पड़ा
बाराबंकी। जमीन किसी और की थी लेकिन उस जमीन पर वर्तमान ग्राम प्रधान
विमला देवी पत्नी सुशील कुमार वर्मा की भी नजरे गड़ चुकी थी। महेश की जमीन
के बगल में ग्राम समाज की जमीन का कुछ हिस्सा आता था। क्योंकि बद्री और
काली प्रधानी चुनाव में सुशील के साथ में थे। इसलिये बद्री और काली को
आगे बढ़ाकर उस कीमती जमीन पर कब्जा करना प्रधान चाहते थे। लेकिन बसपा नेता
राजकुमार के इस पचड़े में पर जाने के कारण मामला कुछ उल्टा हो गया और
प्रधान की दाल नही गली। क्योंकि राजकुमार ने एसडीएम सहित अन्य
उच्चाधिकारियों को पट्टे की जमीन की नये सिरे से पैमाइश करने की मांग की
थी। आज उस जमीन की पैमाइश भी की जानी थी। लेकिन सारे विवाद की जड़
राजकुमार को बीती रात हत्यारों ने हत्या करके विवाद ही खत्म कर दिया।
प्रदेश में कानून नाम की चीज नही है: कमला
बाराबंकी। बसपा नेता की हत्या के बाद हैदरगढ़ क्षेत्र के प्रभारी व पूर्व
सांसद कमला प्रसाद रावत पहले मृतक राजकुमार के घर गये और उसके बाद
पोस्टमार्टम हाउस में आकर मृतक के परिजनों से सारी आप बीती सुनी। पूर्व
सांसद ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही  रह गयी
है। हत्यारों और लुटेरों का राज्य चल रहा है। उन्होने कहा कि मृतक हमारा
जमीनी कार्यकर्ता था और उस घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों को जबतक सजा
नही दिलाया देता तब तक चैन से नही बैठूंगा। उन्होने ग्राम प्रधान को भी
इस घटना की साजिश का मुखिया माना है। क्योंकि वर्तमान समय में हत्यारें
प्रधान के आगे पीछे घूमते थे और शायद पूर्व नियोजित साजिश के तहत ही बीती
रात राजकुमार की हत्या कर दी गयी।

Related

UP 626618853361596413

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item