सूरापुर में मौलाना सना अब्बास ने अदा करायी ईद की नमाज़,मुल्क की तरक्की की हुयी दुआ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_10.html
अम्बेडकरनगर । मस्जिदे मेहंदिया सूरापुर टांडा अंबेडकरनगर में ईद की नमाज़ परम्परागत सम्पन्न हुयी । नमाज ईद में मौलाना सैयद सना अब्बास जैदी बाराबंकी ने मोमिनीन को अल्लाह का तकवा और खौफ की दावत दी और दुनिया में तमाम मजलूमों के ऊपर हो रहे जुल्म की मजम्मत करते हुए मजलूमों की हिमायत का ऐलान और दुनिया के मजलूमों के लिए दुआ की मौलाना ने अमीरुल मोमिनीन हजरत अली इब्ने अबी तालिब अलेही सलाम की उस हदीस का बयान किया जिसमें मौला फरमाते हैं कि मोमिन के लिए हर वह दिन ईद है जिस दिन वह गुनाह न करें मौलाना ने आगे कहा ईद का दिन हकीकत में एक महीने की रमजान की इबादत और अल्लाह की नेमतों का शुक्रिया अदा करने का दिन है
आख़िर में तमाम मोमिनीन ने दुनिया के मुसलमानों की अमनो चैन और अपने मुल्क मुल्क में अमन के लिए भी दुआ की
आखिर में सूरापुर के मोमिनीन ने दुनिया के तमाम मुसलमानों की खिदमत में ईद की मुबारकबाद पेश की
ईद की नमाज में मुख्य रूप से शरीफ , रईस अहमद , मोहम्मद , नज्जू , अली अब्बास , मोहम्मद मेहंदी उर्फ सिराज , शानू ,मोनू ,शकील , मौलवी अनवार हुसैन , मोहम्मद रजा उर्फ शेरु , आमिर मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।