aajtaktimes

जौनपुर में शिया समुदाय ने हर्षोल्लासपूर्वक मनाया ईद-उल-फितर

जौनपुर। शिया समुदाय ने ईद-उल-फित्र की नमाज बुधवार को नगर के मल्हनी पड़ाव स्थित हुसैनिया नकी फाटक पर अदा किया जहां धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने नमाज अदा करायी। साथ ही उन्होंने नमाज के बाद खुतबे में देश में अमन सलामती की दुआ कराते हुये कहा कि देश को तोड़ने वाली शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब दें, ताकि ऐसी शक्तियां फिर कभी अपना सर न उठा पाये। मौलाना ने कहा कि आज जहां भी आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं, उसका जिम्मेदार अमेरिका है। संयुक्त राष्ट्र को अमेरिका पर पाबन्दी लगाना चाहिये, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस अवसर पर शिया कालेज के प्रबंधक नजमुल हसन नजमी, असगर हुसैन जैदी, अफसर हुसैन, अजादारी काउन्सिल के अध्यक्ष मो. हसन नसीम, हसनैन कमर दीपू, आरिफ हुसैनी, लाडले जैदी, हैदर अब्बास, आफताब आदि उपस्थित रहे। 

Related

World 6441743510615488597

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item