aajtaktimes

हल्का पड़ा घाघरा का गुस्सा, बाढ़ पीड़ितो को सब्जी पूड़ी का सहारा

अजमी रिज़वी
बारांबकी। बीते कई दिनो उफनायी घाघरा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घट चुका है
लेकिन बाढ़ पीड़ितो की समस्यायें बरकरार है। बाढ़ से बेघर बाढ़ पीड़ित कड़ाके
की धूप में तटबन्ध पर तिपरपाल के नीचे दिन गुजार रहे है। उपजिलाधिकारी व
जिलापूर्ति अधिकारी मौके पर कैम्प कर भोजन सामग्री सहित हरसम्भव राहत
सामग्री पीड़ितो को मुहैय्या करा रहे है। बृहस्पतिवार को अपराहन चार बजे
घाघरा नदी का जलस्तर 106.756 पर पहुंच गया। जलस्तर अभी भी खतरे के निशान
से 68 सेमी ऊपर है। बाढ का पानी तो घट रहा है लेकिन पीडितो की परेशानिया
कम होने का नाम नही ले रही है। तटबन्ध पर तिरपाल के नीचे डेरा डाले बाढ
पीडित कडाके की धूप से बिल बिला रहे है। उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार दूबे
तटबन्ध पर ही कैम्प कर पीडितो को भोजन व्यवस्था व हर तरह से राहत सामग्री
उपलब्ध करा रहे है। उपजिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद एक दर्जन से अधिक
लेखपालों को दिशा निर्देश देते हुये कहा कि प्रत्येक बाढ पीडित ग्राम
सभाओं में दो दो की संख्या में जाकर सर्वे कर बाढ से हुये नुकसान का सही
ढंग से आकलन कर रिर्पोट दे जिससे पीडितो को हरसम्भव सरकारी सहायता दी जा
सके। उपजिलाधिकारी के अनुसार अबतक पीडितो में पांच हजार भोजन पैकेट 500
पैकेट लाई,चना,गुड, का वितरण किया जा चुका है। एक हजार तिरपालो का भी
वितरण किया गया है। बाढ पीडित ग्रामो में तीन दर्जन से अधिक नावें लगाई
गई है। डीएसओ एसएन यादव, क्षेत्रीय खाद्यय अधिकारी सुरेश
सिंह,रामप्रसाद,कैम्प कर बासूपुर व पण्डित पुुरवा में चल रहे भण्डारों की
व्यवस्था देख रहे है। यहीं नही जिला पूर्ति अधिकारी पीडितो के लिए बनाये
जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच परख कर ही भोजन पैकेट वितरण करा रहे है।
पशु पालन विभाग द्वारा लगाये कैम्प में हेतमापुर के पशु चिकित्सा अधिकारी
डा. नरेन्द्र वर्मा व उनकी टीम के सदस्य पीडितो के बीमार पशुओं का इलाज व
टीका करण कार्य कर रहे है। सपा नेता एंव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ज्ञानू
सिंह,बीडीओ उमाशंकर सिंह,क्षेत्रीय सपा अध्यक्ष रफीक चौधरीी,पारश
चौहान,तटबन्ध पर डेरा डाले बाढ पीडितो के दुख में भागीदारी कर राहत
सामग्री मुहैय्या कराने में मदद कर रहे है। फतेहपुर कोतवाली के
उपनिरीक्षक अंजनी कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटे
है।
बाढ़ पीड़ितों का दर्द बाटने पहुंचे डीएम
बारांबकी। जिलाधिकारी अजय यादव ने आज तटबन्ध पर जाकर बाढ पीडितो का दुख
दर्द सुना। मौजूद विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर पीडितो की मदद
के लिए हरसम्भव सुविधायें उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने विद्युत
अभियन्ता से तटबन्ध पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा।
डीपीआरओ से पीड़ितो के लिए तटबन्ध पर अस्थाई शौचालयों का निर्माण तथा पेय
जल के लिए पर्याप्क हैण्ड पम्प लगवाने को कहा। मुख्य पशु चिकित्सा
अधिकारी से पीडितो के पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को
कहा। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सतीश चन्द्रा से बंधे पर कैम्प
लगाकर डाक्टरो व दवाइयो की पर्याप्त व्यवस्था कराकर बेहतर स्वास्थ्य
सुविधाये मुहैय्या कराने के निर्देश दिये।

Related

UP 171663710758800646

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item