aajtaktimes

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक सम्पन्न

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला भाजपा कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चे की जिला कार्य समिति
की बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फराज हुसैन (विक्की) ने की
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष राजा कासिम ने सभी
पदाधिकारियों को 2017 के चुनाव में रखकर के भाजपा को जिताने का आग्रह
किया। श्री कासिम ने कहा 2012 के चुनाव में अखिलेश यादव ने मुसलमानों से
वादा किया था कि हमारी सरकार बनी तो मुस्लिम को 18ः आरक्षण देंगे व
मुस्लिमों की जान व माल की सुरक्षा करेंगे 18ः तो छोड़ो 9ः आरक्षण भी नहीं
दिया। सुरक्षा की जगह पर 450 से ज्यादा दंगे करवा के पुलिस व पीएससी से
लाखों मुसलमान को मरवाया साढ़े 4 साल से मुसलमा उत्तर प्रदेश में अखिलेश
के कहर से डर-डर के जी रहा है। श्री कासिम ने सारे मुसलमानों से यह अपील
की कि 2017 में भाजपा की सरकार बना के अपनी जान-माल व अपने विकास के लिए
व उत्तर प्रदेश की उन्नति के लिए भाजपा सरकार बनाने में योेगदान करें।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए फराज हुसैन ने कहा दो सालो में मोदी सरकार ने
जो किया है वो 70 साल में कांग्रेस ने नहीं किया। सपा, बीएसपी, व
कांग्रेस ने वोट बैंक समझकर के इस्तेमाल किया श्री विक्की ने आगे कहा कि
सपा सरकार ने 4 साल तो कुछ नहीं किया अब केन्द्र सरकार की योजनाओं को
अपना नाम देकर चुनावी फायदा उठाना चाह रहे हैं, लेकिन साथियों वास्तविकता
में अखिलेश की यह सरकार जो एक विज्ञापन विकास के नाम से जानी जा रही है
जितना पैसा मुख्यमंत्री विज्ञापन में खर्च कर रहे हैं यदि उतना पैसा
विकास में खर्चा होता तो थोड़ा बहुत विकास हो सकता था। आज की बैठक में
प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष फारूक अंसारी, जिला महामंत्री जुबेदा
खातून, जिला मंत्री मो. फिरोज, जिला उपाध्यक्ष जुबेर अहमद खां, जिला
कोषाध्यक्ष अब्बास अली, जिला मंत्री, नियामत रसूल, जिला उपाध्यक्ष मो.
सलमान, जिलामंत्री सिराजुद्दीन शाह, मो. सफी खां, मो. कैफ, मो. शब्बीर,
मो. जुनेद, मंजर अब्बास रिजवी, जिला मंत्री नदीम जैदी, मो. अहमद, मो.
एखलाख, मो. जानू, मो. आदिल, मो. जाबिर, मो. मुस्तफा, मो. लुकमान अंसारी,
रणजीत मोहन शुक्ला, पुजारी जायसवाल, कार्यालय सचिव कुलवंतसिंह के साथ-साथ
सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

UP 6097304703484835052

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item