aajtaktimes

ससुरालियों ने विवाहिता को घर से दुत्कारा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। दहेज एक और परिवार को बरबाद करने वाला है। एक और विवाहिता कब
यातनाओं का दंश झेलते झेलते कमजोर होकर टूट जाये, कहा नही जा सकता। तराई
के अंचलों में आखिरकार ऐसा क्या है जो बसे बसाये नवयुगल गृहस्थियां उजड़ने
लगी हैं। दो वर्ष पूर्व तराई के एक गांव में गयी एक नवविवाहिता आज अपने
ससुरालियों और आजीवन साथ निभाने का वचन देने वाले पति की यातनाओं का
शिकार हो चली है। मामला थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र की चौकी सूरतगंज के
गांव बम्हनेवा का है। थाना देवां के गांव गढ़ी मजरे उखड़ी निवासी रामदास
गिरी ने अपनी पुत्री ममता देवी का विवाह 16 मई 2014 को बम्हनेवा निवासी
नानभैया के पुत्र रोहित से किया था। रामदास ने सामर्थ अनुसार एक बाइक व
नकदी व अन्य सामान दहेज में दिया था। शादी के एक साल तक तो सब कुछ ठीक
ठाक चला लेकिन एक पुत्री प्राप्ति होने के बाद रोहित का रवैया ममता के
प्रति बदल गया। अब वह उसे जमकर मारने पीटने लगा और सोने की चैन, बोलेरो व
एक लाख रुपये नकद की मांग करने लगा। बीती 9 जुलाई पति रोहित, ससुर
नानभैया, सास सुशीला, ननद मन्नो ने मिलकर लात घूसों, बेल्टों से जमकर
मारापीटा और घर से बाहर भगा दिया। ममता ने अपने पिता को सूचित किया और
अगले दिन थाना मोहम्मदपुर खाला में दरख्वास्त दी। लेकिन कोई कार्यवाही
नही हुई। इसके बाद उन्होने पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया है।
पीड़िता ममता ने बताया कि जो बाइक शादी में दहेज के साथ दी गयी थी। उसे भी
रोहित ने 15वें दिन ही बेंच डाला था। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार
लगायी है।

Related

UP 8618247949973659558

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item