किसान, उद्योग, शिक्षा का सपा ने किया विकास: भदौरिया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_376.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर आजपर्यवेक्षक के रुप में पहुंचे विधान परिषद सदस्य आनन्द भदौरिया और शशांक
यादव ने जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलकर जानकारी ली और
विधायक द्वारा करवाये गये। विकास कार्यों की समीक्षा भी की। इस मौके पर
बोलेते हुए दोनो प्रभारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव ने कृषि और उद्योग, गांव, किसान के विकास की दशा में
उल्लेखनीय कदम उठाए हैं। उनकी लोकप्रियता से विपक्षी हताश, निराश और
कुंठित हैं। विपक्षी जनता का ध्यान असली समस्याओं गरीबी, बीमारी, भूख
हटाकर जज्बाती मामलो की तरफ बहकाना चाहते हैं। भाजपा संघ की विचारधारा
फासिस्ट मनोवृत्ति की है जब कि समाजवादी की पक्ष धर है। इस अवसर पर
जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह ने कहा कि बसपा ने पार्टी स्मारकों और
पत्थरों पर सरकारी कोष को खूब लुटाया जबकि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश
दे रखे हैं कि जनता का पैसा जनहित के कार्यों में ही लगाया जाए। उन्होंने
अस्पताल, कालेज, स्टेडियम, आईटी हब के निर्माण में रूचि ली है। इस अवसर
पर मुख्य रूप से जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत, अनिल यादव, अजय वर्मा
बब्लू, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, आशीष सिंह आर्यन, अदनान चौधरी, बसन्त गौतम,
यशवंत यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, अलीम मेंहदी, कामिल रिज़वी, कृष्ण कुमार
रावत, यासिर अराफात किदवाई, अखिलेश यादव, उमाकांन्त श्रीवास्तव,
राजेन्द्र प्रसाद वर्मा पप्पू सहित सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद
रहे।
