aajtaktimes

कहा-शीला के दामन पर टैंकर घोटाले का दाग

वाराणसी(के.एन.शुक्ला): स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री व अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल मंत्री बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची। वाराणसी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अनुप्रिया पटेल ने वाराणसी में मलदहिया स्थित पटेल धर्मशाला में पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी मां के विरोध पर विराम लगाया तो वहीं कांग्रेस द्वारा शीला दीक्षित को यूपी की कमान सौंपने पर उनपर टैंकर घोटाले का तंज कसा।

शीला दीक्षित का यूपी में कोई इतिहास नहीं
कांग्रेस द्वारा शीला दीक्षित को सीएम उम्मीदवार घोषित किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी राज्य की मुख्यमंत्री बनने के लिए उस राज्य विशेष में लम्बे संघर्षो की पृष्ठभूमि की आवश्यकता पड़ती है जो उनके पास नहीं हैं।’’ साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘‘दिल्ली के पानी टैंकर घोटाले की छींटे लेकर यूपी में आ रही हैं, जनता तय करेगी की उसे किसे चुनना है।’’

जो कुछ भी हूं मां के आर्शीवाद से
मां कृष्णा पटेल से विवाद के सवाल पर अनुप्रिया पटेल ने कहा, ‘‘मां-बेटी से भले ही कुछ समय के लिए नाराज हो अंत में वो मुझे स्वीकार करेंगी। आज मैं जो भी कुछ हूं उन्हीं आशीर्वाद से हूं। उन्हीं के आर्शीवाद से मैं अपने पिता के मिशन को आगे बढ़ा रही हूं।’’

Related

UP 9487252828159679

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item