aajtaktimes

गरीबों के हित में सपा ने किये काम: सुरेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाज के दबे-कुचले वर्गो, वंचितों, शोषितों का विकास किये बगैर
प्रदेश का विकास सम्भव नही है। समाजवादी सरकार गरीबों के उत्थान के लिए
कटीबद्ध है और वो उनके हित में अनेक विकास योजनाएं क्रियान्वित कर रही
है। उक्त विचार सदर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कुरौली में सड़क
के उद्घाटन के अवसर पर सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने
उपस्थित लोगों में व्यक्त कियें। श्री यादव ने आगे कहां कि गरीबों को
विकास का लाभ दिलवाने के लिए सारे प्रयास कर रही है। वर्तमान सरकार ने
ऐसी नीतियां एवं कार्यक्रम लागू किये हैं, जिनसे गरीब लोग सबसे ज्यादा
लाभान्वित होंगे। वर्ष 2012 में सत्ता में आने के बाद से प्रदेश की
समाजवादी सरकार लगातार गरीबों के हक में निर्णय ले रही है और उन्हें हर
प्रकार से लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने गरीबों की
सुविधा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, यातायात व्यवस्था, सड़क, बिजली,
पानी, अवस्थापना सुविधाओं के विकास, कानून व्यवस्था इत्यादि पर अपना
ध्यान केन्द्रित करते हुए उन्हें विकास का लाभ सुनिश्चित किया है।
समाजवादी सरकार के सत्ता में आने पर उन्हें प्रदेश की लगभग सभी
व्यवस्थाएं जर्जर अवस्था में मिलीं। सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश को वापस पटरी
पर लाने की थी। बिना समय बर्बाद किये सरकार ने व्यवस्था को सुधारने का
कार्य शुरू किया। प्रदेश की चरमरायी हुयी स्थास्थ्य सुविधाओं को ठीक करना
एक बहुत बड़ी चुनौती थी, जिसे अब काफी बेहतर किया जा चुका है। इस अवसर पर
मुख्य रूप से जगदीश प्रसाद, अमित कुमार वर्मा, विजय सिंह, बाबूलाल,
मंशाराम, देशराज वर्मा, मो. रिजवान संजय, अर्मिवका वर्मा, संतोष वर्मा,
संजय मिश्रा, शिवनाथ यादव, शकील दत्ता, रामनरायन, विनोद यादव प्रधान,
जगदीश यादव पूर्व प्रधान, सरोज यादव पूर्व प्रधान, जमनेश कनौजिया व
गुड्डू यादव पल्हरी समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 4486044757146474720

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item