aajtaktimes

वर्दी के नशे में चूर पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को पीटा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना बड्डूपुर अन्तर्गत आज दोपहर वर्दी के नशे में चूर दो
पुलिस कर्मियों ने अपने चहेतों को कीमती जमीन पर कब्जा कराने के खातिर
जमकर नंगा नाच दिया। वहां पर मौजूद गृहस्वामी और उनकी घर की महिलाओं को
जमकर मारापीटा और अपमानित भी किया। जब आस पड़ोस के ग्रामीणों ने इसका
विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उनको भी पुलिसिया भाषा में अपमानित किया।
घायल अवस्था में पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आकर अपनी फरियाद
की। कप्तान ने जांच के आदेश दिये हैं। जानकारी के अनुसार, थाना बड्डूपुर
क्षेत्र के ग्राम गौरभारी निवासी भगौती प्रसाद रावत पुत्र ईश्वरदीन, जिस
जमीन पर रहते थे वह कीमती जमीन थी और उस जमीन की कीमत करोड़ो में बतायी
जाती है। उसी जमीन पर गांव के ही सहजराम, रामनारायण आदि लोग भी अपना दावा
पेश कर रहे थे। इस मामले में कई बार बात थाने से लेकर तहसील तक गयी लेकिन
मामला नही निपटा। आज दोपहर 1 बजे सहजराम, रामनारायण उनके साथ में थाने के
पुलिसकर्मी नरेन्द्र वर्मा और बेगवान सरकारी पुलिस की गाड़ी में बैठकर
भगौती के घर पर आये और बिना कुछ कहे ही उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ करने
लगे। दोनो पुलिसकर्मियों ने पहले भगौती प्रसाद को जमकर मारापीटा उसके बाद
जब उसकी पत्नी बीच बचाव करने दौड़ी तो पुलिसकर्मियों ने उसको भी लातों
घूसों से पीटा। चीख पुकार सुनकर भगौती के परिवार की महिलाएं ऊषा देवी शैल
कुमार, सुनीता, मीरा, आदि लोग जब वहां पर पहुंचे तो दोनो पुलिसकर्मी और
उनके सहयोगियों ने इन महिलाओं के साथ जमकर बदसलूकी की और उनके वस्त्र भी
फाड़ डाले। गरीब आधे घण्टे तक वर्दी के नशे में चूर पुलिसकर्मियों ने नंगा
नाच किया और उसके बाद यह धमकी देकर चले गये जिस जमीन पर तुम लोग रह रहे
हो। वह जमीन तुम्हारी नही है। इसको चुपचाप खाली कर दो नही तो अंजाम इससे
भी ज्यादा बुरा होगा। पुलिस के जाने के बाद घायल अवस्था में भगौती घर की
अन्य महिला सदस्यों को साथ में लेकर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी कार्यालय
पहुंच गया और उसने वहंा पर सारी आप बीती बतायी। पुलिस अधीक्षक ने मामले
को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी किये। इस सम्बन्ध में जब
थानाध्यक्ष बड्डूपुर से जानकारी की गयी तो उनका कहना था कि मारपीट की
घटना घटी है लेकिन उसमें हमारे थाने का केाई भी सिपाही नही शामिल था। कुल
मिलाकर जिले की पुलिस इस समय लूटपाट और अवैध वसूली को लेकर गरीबों के साथ
अन्याय करना जैसे इनकी आदतों में शुमार हो गया है।

Related

UP 6176796526664732061

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item