aajtaktimes

दिनेश टण्डन बनाये गये सदर विस के बसपा प्रत्याशी!

जौनपुर (सं.) 10 जुलाई। बहुजन समाज पार्टी ने जौनपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के रूप में अब नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन को मैदान में उतार दिया है। इसकी जानकारी होते ही श्री टण्डन के शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। यह जानकारी पार्टी सूत्रों के माध्यम से मिली है।
 मालूम हो कि अब तक इस विस क्षेत्र से अशोक मौर्य प्रभारी/प्रत्याशी बनाये गये थे। रविवार को अचानक नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन के नाम की घोषणा होते ही जनपद के राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया। पार्टी सूत्रों की मानें तो अब श्री टण्डन ही बसपा के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे। इसकी जानकारी होने पर जहां श्री टण्डन के शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है, वहीं अन्य पार्टी खेमों में राजनीतिक भूचाल आ गया।
  बता दें कि श्री टण्डन नगर पालिका परिषद जौनपुर के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुये हैं। इसके अलावा वह अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल के प्रदेश मंत्री/जिलाध्यक्ष एवं अनाज व्यापार संघ के पिछले कई वर्षों से अध्यक्ष रहकर व्यापारियों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। इसके साथ ही श्री टण्डन तमाम सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों में अपनी भूमिका निभाते रहते हैं।

Related

UP 2372536747582817997

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item