aajtaktimes

घर में घुसे तेंदुए से भिड़ गई ये महिला और फिर...

देहरादून: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में सुन्याडा गांव में एक घर में घुसे तेंदुए से महिला ने जमकर मुकाबला किया और तेंदुए को भागने को मजबूर कर दिया ।  तेंदुए से संघर्ष में महिला प्रेमादेवी की गर्दन और चेहरे पर चोट भी आई और इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।  

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात में यह घटना उस समय हुई जब प्रेमा का पूरा परिवार घर की दूसरी मंजिल पर सो रहा था। मुख्य द्वार को धक्का देकर तेंदुआ अंदर आया और उपर पहुंच गया । आहट सुनकर प्रेमा की आंख खुल गई लेकिन उसके हरकत में आने से पहले ही तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। प्रेमा ने हिम्मत नहीं हारी और कमरे में रखे डंडे से उस पर लगातार वार करती रही। इसी बीच, शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य भी जाग गए और उन्होंने रोशनी जला दी जिससे तेंदुआ वहां से भाग गया। 

Related

UP 822171131163592941

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item