aajtaktimes

पीएसी सेनानायक विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी के तत्वाधान में चतुर्थ अन्तर
वाहिनी पीएसी मध्य जोन आर्चरी प्रतियोगिता वर्ष 2016 का शनिवार को समापन
हो गया। जिसमें प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सेनानायक
10वीं वाहिनी पीएसी शिव शंकर सिंह ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के
दौरान 02वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर प्रथम व 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर
द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी को दिया गया।
खेल ही जीवन है और जीवन ही खेल है खेल के माध्यम से बहुत से लोगों ने
राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर तक देश का नाम रोशन किया है। यह विचार
मुख्य अतिथि सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी शिव शंकर सिंह ने
10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में चल रही तीन दिवसीय अन्तर वाहिनी पीएसी
मध्य जोन आर्चेरी प्रतियोगिता के समापन के दौरान व्यक्त किये।
प्रतियोगिता के दौरान 30 मीटर स्पर्धा में 02वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के
राहुल मणि को 122 अंको के साथ प्रथम, 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के
रवीन्द्र पाल को 113 अंको के साथ द्वितीय, 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ को
शाहिद हुसैन को 105 अंकों के साथ तृतीय स्थान मिला। वही  50 मीटर स्पर्धा
में 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के रवीन्द्र पाल ने  117 अंकों के साथ
प्रथम स्थान प्राप्त किया वही सीतापुर की ही द्वितीय वाहिनी के राहुल मणि
ने 111 अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा सीतापुर की ही 27वीं
वाहिनी पीएसी के अखिलेश श्रीवास्तव को 97 अंकों के साथ तृतीय स्थान मिला।
प्रतियोगिता के दौरान द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर की टीम 661 अंको के
साथ प्रथम स्थान पर रही वही 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर 612 अंको के साथ
द्वितीय स्थान पर तथा 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी 374 अंको के साथ तृतीय
स्थान पर रही। पूरी प्रतियोगिता के दौरान बेस्ट आर्चरर  02वीं वाहिनी
पीएसी सीतापुर के राहुल मणि को 233 अंको के साथ घोषित किया गया। मुख्य
अतिथि शिव शंकर सिंह सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी ने सभी
विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया कार्यक्रम में गोविन्द इण्डस्ट्रीज के
चेयरमैन एवं संरक्षक व जिला तीरंदाजी संघ के सचिव  शनि अग्रवाल, जिला
तीरदाजी संघ बाराबंकी के अध्यक्ष हरपाल सिंह, पसेनानायक एनपी सिंह, सहायक
सेनानायक नरेन्द्र कुमार मिश्र, शूटिंग डायरेक्टर राष्ट्रीय खिलाड़ी आनन्द
कुमार वर्मा, विपिन कुमार वर्मा, स्कोरर सुधा गुप्ता, टारगेट जज प्रशान्त
कुमार वर्मा, आशीष कुमार मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।

Related

UP 3115228229210501762

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item