दिनदहाड़े पचास हजार ले भागे बदमाश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_764.html
बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत आज दोपहर बदमाश एक व्यक्ति का पचास हजार
रुपये छीनकर फरार हो गये। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर दी
है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना
जहांगीराबाद के कस्बा निवासी मो. नबी उल्ला पुत्र वसी उल्ला शहर में पैसा
निकालने के खातिर बैंक आफ बड़ौदा आया हुआ था। करीब पचास हजार रुपये
निकालकर नबीउल्ला पैदल ही देवा चौराहा पहुंचा और कचेहरी के पास स्थित
मस्जिद के पास रुक कर लघुशंका करने लगा। उस दौरान पैसा निकालकर वसी अहमद
ने सामने बनी दीवार पर रख दिया। पहले से ही घात लगाकर बैठे बदमाशों ने
पलक झपकते ही पैसा उठाकर निकल भागे। नबीउल्ला ने शोर भी मचाया लेकिन
बदमाश सभी को चकमा देकर निकल भागे। पीड़ित ने इस घटना की सूचना कोतवाली
नगर पुलिस को दी। पहले तो पुलिस ने पीड़ित की बात पर भरोसा नही किया। बाद
में जब छानबीन की तो उसकी बात में सच्चाई नजर आयी। समाचार भेजे जाने तक
पुलिस ने मुकदमा नही दर्ज किया था। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक का
कहना है कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
