aajtaktimes

हज यात्रियों का हुआ प्रशिक्षण एवं टीकाकरण

जौनपुर। हज कमेटी आफ इण्डिया के प्रशिक्षक एवं जिला हज समिति के सदस्य शाह मोहम्मद तारिक एडवोकेट के नेतृत्व में गुरूवार को अटाला मस्जिद में जिले के हज यात्रियों का प्रशिक्षण एवं टीकाकरण का कैम्प लगा। इस दौरान जहां हज यात्रियों को यात्रा से सम्बन्धित जानकारी दी गयी, वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रवीन्द्र कुमार पोरवाल द्वारा गठित चिकित्सकों की टीम में शामिल डा. गजेन्द्र सिंह व ने मनेजाइटिस्ट का टीका लगाया। इस दौरान कुल 227 हज यात्रियों का चयन हुआ जबकि 20 यात्री प्रतीक्षा सूची में रहे और 36 यात्री रिजर्व कोटे के हैं। इस अवसर पर मौलाना अबू बकर, आफाक अहमद फारूकी, एएम. नश्तर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन सिंह, पूर्व विधायक अफजाल अहमद, आरिफ मोहम्मद, अहमद निसार, जावेद अहमद, नदीम हैदर, डा. आफताब, जावेद आलम, अब्दुल अहद, तुफैल अहमद, जलील अहमद, जाफरी अंसार आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 1421853791921717267

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item