aajtaktimes

ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में एक की गयी जान

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बाकराबाद गांव में गुरूवार को दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस हादसे में एक ट्रक के चालक की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर गुरूवार को भोर में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। परिणामस्वरूप एक ट्रक के चालक की मौत हो गयी जबकि उसी ट्रक का खलासी गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

Related

UP 3327859904035817163

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item