aajtaktimes

वित्तविहीन शिक्षकों की बैठक सम्पन्न

बाराबंकी। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक आज राजकीय इण्टर
कालेज, बाराबंकी के सभागार में जिलाध्यक्ष राम कुमार वर्मा की अध्यक्षता
में सम्पन्न हुई। सभा का संचालन प्रधानाचार्य तेजवापुर वेद प्रकाश सिंह
ने किया। वित्तविहीन शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए संघ के प्रदेश
अध्यक्ष तेज कुमार उपाध्याय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार 200 करोड
रूपये वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय के लिए बजट में आवंटित किया था
लेकिन अभी तक वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय के सम्बन्ध में स्पष्ट नीति
न होने के कारण भुगतान की प्रक्रिया बाधित है। इसे लेकर प्रदेश
कार्यसमिति ने एक अगस्त को शिक्षा निदेशक कार्यालय, लखनऊ में विशाल धरना
प्रदर्शन किया जायेगा। श्री उपाध्याय ने बताया धरना प्रदर्शन तब तक जारी
रहेगा जब तक शिक्षकों के खाते मंें मानदेय नहीं पहुंच जायेगा। प्रदेश
संगठन मंत्री बलराम वर्मा ने कहा कि संघर्ष आरपार का होगा सरकार की
हीलाहवाली नहीं चलेगी। जिलाध्यक्ष राम कुमार वर्मा ने अपील करते हुए कहा
एक अगस्त को सभी प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी लखनऊ
पहुंचे। सभा को सतीश यादव, जगसेन वर्मा, नरेन्द्र त्रिवेदी, नन्दकिशोर
वर्मा, शैलेन्द्र ंिसह आदि लोगों में सम्बोधित किया। सभा में वंशराज
चतुर्वेदी, जयकरन, स्वयं प्रकाश सिंह, रामू यादव, सोनी, वन्दना,
त्रिवेदी, रीता सिंह, ललित कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार दुबे, राज कुमार
पाण्डेय आदि तमाम शिक्षक शिक्षकाऐं मौजूद थीं।

Related

UP 5471434912080365633

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item