ग्रामीणों ने मनचलों को धुना, भर्ती
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_182.html
बाराबंकी। थाना सुबेहा अन्तर्गत बीती रात शराब के नशे में धुत दो मंचलो
को ग्रामीण लड़कियों से छेड़खानी करना काफी महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने
दोनो मंचलो को पकड़ कर जमकर मारापीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना सुबेहा क्षेत्र के ग्राम छिटनापुर निवासी रमेश
कुमार और चन्द्रेश कुमार अपने एक मित्र ग्राम थलवारा निवासी दिनेशचन्द्र
के साथ बैठ कर पहले जमकर शराब पी और बाद में रात्रि 8 बजे उसको छोड़ने के
खातिर ग्राम थलवारा पहुंच गये। दिनेश को घर छोड़ने के बाद शराब के नशे में
धुत दोनो युवक गांव के बाहर गलियारें में खड़े हो गये और शौंच के लिये आयी
गांव की कुछ लड़कियों को इन लोगों ने अश्लील शब्द कहे। लड़कियों ने शोर
मचाया। चीख पुकार सुनकर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने दोनो शराबियों
को घेर कर पकड़ लिया और लातों घूंसो और डण्डो से पीट पीटकर अधमरा कर दिया।
इसके बाद ग्रामीणों ने थाना सुबेहा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर
मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने गंभीर रुप से घायल दोनो लोगों को पहले
सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरो ने उन्हे जिला अस्पताल
रेफर कर दिया। घटना के बारे में थाना प्रभारी सुबेहा का कहना है कि अगर
ग्रामीण शिकायत करते हैं तो मुकदमा दर्ज करके दोनो के विरुद्ध कड़ी
कार्यवाही की जायेगी।