ब्लाक कर्मियों के समर्थन में उतरे प्रधान व बीडीसी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_188.html
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। उ.प्र. ग्राम्य विकास महा परिषद के आह्वाहन पर
विकास खण्ड कर्मियों ने अपनी न्योचित मांगों पर सरकार का ध्यानाकर्षण
कराते हुए हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए काम करते रहे।
विकास खण्ड के अधिकारी व कर्मचाचारियों की मांग का समर्थन ग्राम प्रधान व
क्षेत्र पंचायत सदस्य भी कर रहे हैं। बदोसरायं के ग्राम प्रधान अब्दुल
रहीम ने कहा कि चौदहवें वित। चतुर्थ राज्य वित योजना में पचास हजार तक की
तकनीकी स्वीकृत का अधिकार ग्राम पंचायतों को दिया जाना चाहिये तथा विकास
खण्ड स्तर पर इन योजनाओं का अनुश्रवण एवं नियंत्रण बी.डी.ओ. के द्वारा
कराया जाना चाहिये । उन्होने ने कहा कि वर्तमान में चौदहवें वित्त आयोग
एवं चतुर्थ राज्यवित्त आयोग से प्राप्त होने वाली धनराशि के व्यय
प्रबन्धन के सम्बन्ध में पंचायत राज विभाग द्वारा जो आदेश निर्गत किये
गये हैं। उसमें खण्ड विकास अधिकारी राजपत्रित अधिकारी के तैनात रहने के
बावजूद एक अराज पत्रित अधिकारी को वित्तीय आहरण का अधिकार प्रदान किया है
जो कदापि न्याय संगत नही है। इस मौके पर बी.डी.ओ. मो. नसीम अंसारी, पूर्व
प्रमुख मौलाना असलम कासमी, शिब्ली मिया, पवन वर्मा दिलशाद अली, पवन
पाण्डेय, बब्लू सिंह, राम प्रसाद वर्मा, दिलीप वर्मा, आदि ने ग्राम्य
विकास महा परिषद के इस आन्दोलन पर विचार व्यक्त किये । पुष्पेन्द्र
कुमार, सालिक राम वर्मा, विनोद कुमार, सरवर बाबू, निगम बाबू, एपीओ अमित
कुमार, सर्वजीत वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, बड़े बाबू माता प्रसाद,? आदि ने
हाथों पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताते हुए 10 बजे से 5 बजे तक अपने
कार्यालय में काम करते रहे।