वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे राज्यसभा सांसद शिव प्रताप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_197.html
बाराबंकी। राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के प्रभारी शिव प्रताप शुक्ला शनिवार को सत्यप्रेेमीनगर स्थित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद फैजाबाद प्रभारी सुधीर कुमार सिंह सिद्धू के आवास पर पहुंचकर वर-वधू को आर्शीवाद दिया। पिछले सप्ताह सिद्धू के अनुज पुत्र तथा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष गुरूदीप सिंह विवाह बंधन में धंधे थे। राज्यसभा सांसद उस समय बाहर दौरे पर थे। जिसके कारण विवाह समारोह में नहीं पहुंच सके थे। हुए विवाह के अवसर पर राज्यसभा संासद विनय कटियार, गाजियाबाद के मेयर आंशू वर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप ंिसह शाही, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह, संासद लल्लू सिंह, सांसद प्रियंका सिंह रावत सहित तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर के गणमान्य लोगों ने पहले ही वर वधू को आर्शीवाद दे चुके हैं।
