टेक्निकल बोर्ड के सदस्य बने राघवेन्द्र
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_383.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उ.प्र वालीबाल एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक एवं नयी कार्यकारिणी का चुनाव 29 जून 2016 को मुरादाबाद में चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त जज उच्च न्यायालय इलाहाबाद आरए सिंह, वालीबाल फेडरेशन ऑफ इण्डिया के सभी सिंह तथा उ.प्र. ओलम्पिक संघ के बलबीर सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी में बाराबंकी वालीबाल संघ के सचिव आरपी सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह को टेक्निकल बोर्ड का सदस्य चुना गया। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद जनपद के खिलाड़ियों एवं संघ के अन्य पदाधिकारियों में हर्ष की लहर दौड़ गयी। जनपद के वालीबाल खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया एवं आशा व्यक्त की कि वर्श 2020 तक के लिए चुने गये प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का पूर्ण सहयोग जिला वालीबाल संघ को मिलता रहेगा। जिससे जनपद में वालीबाल खेल की गतिविधियों को और गति मिलेगी। अपने उद्बोधन में जिला वालीबाल संघ के सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि प्रदेश नई कार्यकरिणी अग्रिम चार वर्शों के लिए चुनी गयी है। जिले से दो पदाधिकारियों का प्रदेश की कार्यकारिणी में अग्रिम स्थान बनाने से निश्चित ही जनपद ही नही वरन प्रदेश की वालीबाल खेल की गतिविधि तेज होगी। इस अवसर पर सौरभ सिंह, आशुतोष दीक्षित, शिवमोहन, कृष्णमोहन, हरिमोहन बलराम सिंह, अतुल सिंह, महिपाल सिंह, मो. एहरार आदि उपस्थि थे।