समाधान दिवस में कप्तान ने सुनी समस्याएं
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_579.html
बाराबंकी। जनपद के समस्त थानो मे 16 जुलाई को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के सभी थानो मे कुल 144 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमे से 68 शिकायतो का मौके पर निस्तारण किया गया। जनपद के थाना कोतवाली नगर मे पुलिस अधीक्षक ने स्वयं जनता की समस्याये सुनी एवं समस्याओ के निराकरण करने हेतु समुचित निर्देश दिये। वहीं थाना समाधान दिवस बदोसरांय उपजिलाधिकारी प्रभाकान्त अवस्थी की अध्यक्षता व पुलिस उपाधीक्षक रामनगर दुर्गेश सिंह के संचालन मे सम्पन्न हुए जिसमें कुल 4 प्रार्थना पत्र आये दो का मौके पर निस्तारण किया गया तो जमीनी विवादो मे दरिगापुर व टिकुरी का राजस्व व पुलिस की टीमे भेजी गयी है। तहसील क्षेत्र के ग्राम गहरेला मे मनरेगा से पटवाये जा रहे चक मार्गेा को सुभाष व श्यामलाल ने लगभग 40 मीटर चकमार्ग को ट्रैक्टर से जोत लिया है। जिसकी शिकायत क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार व ग्रामवासी केशवराम शत्रोहन शिवकुमार ओमप्रकाश आदि ने उपजिलाधिकारी प्रभाकान्त अवस्थी से किया है एसडीएम ने थानाध्यक्ष मसौली को चकरोड तोडने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के आदेश दिये है।

