बंद हो रात्रि 9 से 11 बिजली कटौती: रितेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/9-11.html
बाराबंकी। श्री अवध एडवोकेट्स वेलफेयर सोसाइटी ‘‘सॉस’’ अध्यक्ष रितेश कुमार मिश्र के रात्रि 9 से 11 की बिजली कटौती के सम्बन्ध में राज्यपाल व मानवाधिकार आयोग को जनहित पत्र दिया। जिसमें बताया कि सरकार सम्प्रदायिकता को भड़का रही है तथा बिजली कटौती से मानव के अधिकार का हनन व डिप्रेशन की बीमारी की जनता शिकार हो रही है। जिसे तत्काल बन्द होना चाहिये अन्यथा शीघ्र ही जेल भरो आन्दोलन की रणनीति बनायी जायेगी। रात्रि 9 से 11 बजे तक की बिजली कटौती शीघ्र ही बन्द किये जाने का जनहित पत्र दिया तथा साथ ही साथ चेतावनी भी दी रात्रि कटौती दूर न होने पर रणनीति बनायी जायेगी। क्योंकि कही न कही बिजली कटौती जनता के अधिकारों का हनन कर रही है व जनता को डिप्रेशन की बीमारी फैला रही है। अधिवक्ताओं ने कहा इस बार जनहित में क्रान्तिकारी रितेश कुमार मिश्र अकेले जेल नही जायेगे बल्कि अधिवक्ता समूह गिरफ्तारी देगा।

