aajtaktimes

घायल महिला की मौत

बाराबंकी। बीते 14 जुलाई की रात ठेला निकालने को लेकर हुए विवाद मारपीट मे बसन्ती नामक घायल महिला का लखनऊ मे उपचार के दौरान मौत हो गयी। जिसकी लाश बिना पोस्टमार्टम कराये परिजन बदोसरांय ले आये। पुलिस को सूचना मिलते ही शव का पंचायतनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बताते चले कि कस्बा बदोसरांय का रहने वाला पप्पू लइया वाला 14 जुलाई को अपना ठेला लेकर रात 11 बजे बसन्ती के दरवाजे से निकल रहा था। पप्पू का ठेला बसन्ती की खाट मे लग गया तो उसने कहा कि देख कर ठेला निकालो इसी बात पर पप्पू ने ठेले पर रखी फन्टी से बसन्ती के सिर पर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गयी। सूचना पर पहुंचे बसंती के पुत्र सूरज आनन फानन पास को सीएचसी ले गया। जहा पर डाक्टरो ने बसन्ती की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। बाद में डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ उपचार के लिए भेजा दिया। जिसकी उपचार दौरान लखनऊ में मौत हो गयी। 

Related

UP 1883312619742549673

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item