aajtaktimes

जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

बाराबंकी। जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी व जिला स्वच्छता समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में डीआरडीए में स्थित उनके कक्ष में सम्पन्न हुई, जिसमें शौचालय निर्माण, सेनेट्री नैपकिन उत्पादन, समुदाय संचालित सम्पूर्ण स्वच्छता की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होने संयुक्त पंचायत उद्योग की विकास खण्ड बंकी की ग्राम सभा बड़ेल में स्थापित एक इकाई द्वारा उत्पादित नैपकिन के सापेक्ष मांग ज्यादा होने के मद्देनजर वहां पर एक अतिरिक्त इकाई के स्थापना के सम्बन्ध में जिला पंचायतराज अधिकारी को जरूरी निर्देश दिये। जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2016-17 की कार्ययोजना में 55 हजार शौचालय बनाये जाने का लक्ष्य है, जिसमें 7042 शौचालय लोहिया समग्र ग्रामों में बनाये जायेंगे। लोहिया समग्र ग्राम के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वर्ष 2016-17 में 3219 शौचालय निर्माण हेतु 386 लाख 28 हजार रुपये हस्तान्तरित कर दिया गया है। 1147 शौचालय बनवाये जा चुके है। शेष शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अन्तर्गत कुल 698 लाख 48 हजार रुपया आवंटित हुआ है, जिसके सापेक्ष दूसरे चरण में 2731 शौचालयों के निर्माण के लिए 327 लाख 72 हजार रुपये शीघ्र हस्तान्तरित कर दिया जायेगा।   समुदाय संचालित सम्पूर्ण स्वच्छता के अन्तर्गत 5 दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजन जुलाई, 2016 के अन्तिम सप्ताह में कराया जायेगा, जिसमें जिले स्तर के अधिकारी के अतिरिक्त प्रत्येक ब्लाक से अधिकारी कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। ओडीएफ गतिविधियांे के क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर गठित निगरानी समितियांे के माध्यम से जन समुदाय को जागरूक किये जाने के सम्बन्ध में पंचायतराज विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये। बैठक में जिला विकास अधिकारी एके सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा. विनोद कुमार सिंह एवं जिला पंचायतराज अधिकारी चन्द्रिका प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related

UP 1372254628041070642

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item