aajtaktimes

सछास कार्यकर्ताओं ने लोगों को बतायीं सरकार की उपलब्धियां

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर गत दिवस युवा फ्रंटल के अध्यक्षों की हुई बैठक में सूबे के मुखिया अखिलेश यादव ने आगामी विस चुनाव में जीत दर्ज कराने के लिये कमर कसने को कहा। साथ ही बैठक में यह भी तय हुआ था कि पार्टी के यूथ पदाधिकारी अपने जनपदों में मुख्यमंत्री द्वारा चलाये गये जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे जिसके लिये प्रतिमाह 8, 16 व 24 तारीख भी तय की गयी। इसी क्रम में समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में रविवार को नगर के प्रमुख चौराहों सहित रोडवेज व रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने लोगों को सरकार की उपलब्धि बतायी, साथ ही इससे सम्बन्धित पम्फलेट भी बांटा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के अलावा टीडीपीजी छात्रसंघ के उपाध्यक्ष कौशल यादव, प्रीतम यादव, सत्य नारायण यादव, रवि यादव, प्रज्ज्वल यादव, रमेश सिंह, सूरज यादव, सदर विस अध्यक्ष सतीश यादव त्रिदेव, अनिल यादव, दीपक यादव, सभापति पटेल, लवकुश पटेल, रोहित यादव, हिमांशु मोदनवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

UP 4051080991164678599

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item