aajtaktimes

दिल्ली के प्रदर्शन के लिये जनपद के दवा व्यवसायी रवाना

जौनपुर। दवा व्यवसाय में की गयी फार्मासिस्ट अनिवार्यता के विरोध में उत्तर प्रदेश केमिस्ट एण्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के आह्वान पर नई दिल्ली में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित है। उक्त धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिये जनपद के दवा व्यवसाइयों की दस सदस्यीय टीम नई दिल्ली के लिये रवाना हो गयी। केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर के बैनर तले रवाना हुई टीम में शामिल जिला सचिव राजेन्द्र निगम ने बताया कि अब समय आ गया है कि दवा व्यवसाय को फार्मासिस्ट की बेड़ियों से मुक्त किया जाय। उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुये कहा कि यदि समस्या का हल नहीं निकला तो आमजनों को दवा की उपलब्धता मुश्किल हो जायेगी।

Related

UP 4111175790766417933

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item