aajtaktimes

लायंस क्लब ने समाचार पत्र विक्रेताआंे को किया सम्मानित

जौनपुर। लायंस क्लब ने गत दिवस एक होटल में आयोजित समारोह में जनपद के 5 वरिष्ठ समाचार पत्र विक्रेताओं को सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि क्लब के डिस्ट्रिक गवर्नर अनिल तुलस्यान और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने उन्हें माल्यार्पण के पश्चात प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्रम् भेंट किया। सम्मानित समाचार पत्र विक्रेताओं में बांके लाल सेठ, गंगाराम निषाद, राम आसरे गुप्ता, राम स्वारथ मौर्य व राम प्यारे प्रजापति हैं। संस्था की तरफ से इन्हें 500-500 रूपये प्रोत्साहन के रूप में दिया गया। इस अवसर पर डा. वीएस उपाध्याय डा. क्षितिज शर्मा, रवि श्रीवास्तव, मनोज चतुर्वेदी, शकील अहमद, सन्दीप गुप्ता, शिवानन्द अग्रहरि, डा. अजीत कपूर, महेन्द्रनाथ सेठ, सुरेश चन्द्र गुप्ता, पंकज जायसवाल, गोपी चन्द्र साहू सोमेश्वर केसरवानी सहित लायन्स परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर आये अतिथियों का स्वागत निवर्तमान अध्यक्ष ला. संजय श्रीवास्तव किया तो आभार वर्तमान अध्यक्ष अजय आनन्द ने जताया।

Related

UP 6386170835130381561

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item