aajtaktimes

तेंदुए ने हवा में लड़के को घुमाकर उछाला अचानक किया हमला,

गोरखपुर: बड़हलगंज क्षेत्र में एक तेंदुआ घुस आने से गांव में हलचल मच गई। तेंदुए ने एक बच्‍चे सहित 6 लोगों को हमला कर उनको घायल कर दिया है। तेंदुआ एक घर में छिप कर बैठा हुआ है और पुलिस महराजगंज जिले से आ रही टीम का इंतजार कर रही है ताकि उसे पकड़ा जा सके। वहीं जिस घर में तेंदुआ छिपा हुआ है उस परिवार की दो महिलाएं और एक बच्चा घर के अंदर फंसे हुए हैं। मंगलवार की सुबह बड़हलगंज क्षेत्र के खजुरी पांडेय गांव निवासी नागेंद्र मौर्य का 18 साल का बेटा सूरज अपने 3 साल के भांजे अभय को लेकर दरवाजे के सामने बोई गई मक्के की फसल के पास चौकी पर बैठा था। अचानक मक्के के खेत से निकला तेंदुआ सूरज पर हमला बोलते हुए बच्चे को खींचने लगा।

सूरज ने भांजे को अपने सीने से मजबूती के साथ चिपका लिया और शोर मचाया। जब तक परिवार के लोग पहुंचते तेंदुए ने सूरज व बच्चे को बुरी तरह पंजा मारकर घायल कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ सूरज के घर से भाग कर गांव के दूसरे टोले नेदुआ पहुंच गया। तेंदुए ने यहां भी चार लोगों को घायल किया। बड़हलगंज स्थित वन विभाग के लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महराजगंज जिले की टीम को सूचना दी है जो आकर तेंदुए को काबू करेगी।

Related

UP 5778542131094965484

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item