aajtaktimes

बसपाइयों ने भाजपा नेता का पुतला फूंककर जताया विरोध

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती पर भाजपा नेता दयाशंकर सिंह द्वारा की गयी अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर जहां आज लखनऊ में जबर्दस्त प्रदर्शन किया गया, वहीं नगर के अम्बेडकर तिराहे पर दयाशंकर का पुतला फूंककर उनके व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व महंथ डा. अवधेश चन्द्र भारद्वाज जी महाराज ने किया। इस अवसर पर संजीव भारती, यज्ञेश चतुर्वेदी, चंचल ओझा, भोला शंकर, विरेन्द्र कुमार, कन्हैया चौबे, लक्ष्मी नारायण गौतम, स्वारथ गौतम, सूरज मिश्रा, मुन्ना सिंह, रमेश भारतीय, राहुल, रतन कुमार, विकास कुमार, राज यादव, बृजेश, सुनील, शंकर, मुनीराम यादव, मंजय कन्नौजिया, अजय कुमार, आनन्द कुमार, अभिनन्दन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

UP 8844153887081752675

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item