अभी से कार्यकर्ता लग जायंः रंजीत सोनकर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_466.html
जौनपुर। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की बैठक गुरूवार को जमीन पकड़ी गांव में हुई जहां सदर विस अध्यक्ष रंजीत सोनकर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2017 का चुनाव किसी युद्ध से कम नहीं है, इसलिये कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत के साथ अभी से ही लग जाना चाहिये। बैठक के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला सचिव अबूसाद अहमद, मो. तसलीम, युवा नेता मो. फातिन, छोटू यादव, राजकुमार यादव, गौतम माली, अखिलेश माली, सोनू मौर्या, विनय माली, लालचन्द यादव, अशोक सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

