aajtaktimes

अल्लन सैय्यद की सक्रियता से बीजेपी का जलवा

जौनपुर | भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे तो अभी तक मुसलमानों के हित में कोई काम करती नजर नहीं आ रही है | पर हाल में बीजेपी ने अपना जो रुख बदला है पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी का पार्टी और सरकार में  कद बढाया है साथ ही अपने कट्टरपंथी रवैय्ये को कम किया है | और वही पूर्वांचल के शिया समाज के तेज़ तर्रार नेता अल्लन सैय्यद का बीजेपी में जाना मुसलमानों के लिए फायदेमंद देखा जा रहा है | जिस तरह से अल्लन सैय्यद पुरे प्रदेश में हर समाज के लोग विशेष कर शिया समाज को बीजेपी में जोड़ने के लिए प्रयास कर रहे है उससे ऐसा लगता है की विधानसभा चुनाव में बीजेपी का जलवा उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा |
समाजवादी पार्टी ने जिसतरह से शिया समाज के साथ सौतेला व्यवहार किया है प्रदेश के शिया समाज के मास्टरमाईंड लोगो को पिछले साढ़े चार सालो में नज़रंदाज़ किया है शिया रोजेदारो और वरिष्ठ शिया धर्मगुरूओ पर जमकर लाठिया बरसाई जिसमे एक मौलाना की मौत भी हो गयी थी | और शिया वक्फ बोर्ड में करप्शन , वही आज़म खान का मौलाना कल्बे जव्वाद के ऊपर अनर्गल बयानबाज़ी से शिया समाज सपा से काफी आक्रोशित नज़र आ रहा है | इसी का फायदा उठाते हुए अल्लन सैय्यद ने शिया समाज को बीजेपी में जोड़ने के लिए जुट गए है | अल्लन का ये मिशन काफी हद तक कामयाब भी है | अल्लन के बीजेपी में बढती सक्रियता से शिया समाज के मठाधीश लोग काफी हद तक खुश नजर आ रहे है | और 2017 के विधानसभा चुनाव में खुलकर साथ देने का दावा भी कर रहे है |
अल्लन सैय्यद के साथ हिन्दू वर्ग के आलावा बड़ी तादाद में मुसलमान भी पार्टी के साथ खड़े नजर आ रहे है |
2017 के चुनाव में जिसतरह से बाराबंकी की हैदरगढ़ विधानसभा सीट से राजनाथ सिंह ने विजय पताका लहराया था वहा भी शिया समाज के लोगो ने खुलकर राजनाथ सिंह को वोट किया था | इसी तरह जौनपुर सदर विधानसभा सीट से अगर बीजेपी अल्लन सैय्यद पर अपना दाव लगाती है तो मुस्लमान खुलकर अल्लन सैय्यद को जितने का बीड़ा उठायेगे |
प्रदेश में बीजेपी के लिए माहौल बनाने में लगे अल्लन सैय्यद ने अभी कुछ दिन पहले लखनऊ जामा मस्जिद के इमाम वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद , आल इण्डिया शिया जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी , वरिष्ठ धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी , अम्बेडकरनगर में मौलाना सुलतान हुसैन रिज़वी , मौलाना काजिम हुसैन रिज़वी , आजमगढ़ में मौलाना रिजवान हुसैन , मौलाना मुजाहिद हुसैन , मौलाना अहमद अब्बास , सहित पच्छिम के भी दर्जनों शिया धर्मगुरूओ से मिलकर आशीर्वाद लिया और बीजेपी द्वारा अपने समाज के लिए किये गए कार्यो को बताया | जोगीपुरा दरगाह के पूर्व सेक्रेटरी मौलाना अतहर अब्बास से भी उन्होंने आशीर्वाद लिया | सभी धर्मगुरूओ ने अल्लन सैय्यद को दुआ देते हुए मदद का आश्वासन दिया |

मालूम हो की अल्लन सैय्यद के पास युवाओ की लम्बी चौड़ी टीम है जिसमे हर वर्ग के नवजवान जौनपुर सदर विधानसभा पर पिछले कई वर्षो से समाज सेवा में जुटे है | खासकर शिया समाज के लोग बीजेपी की तरफ हसरत भरी निगाह से देख रही की अगर 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी अल्लन सैय्यद को अपना प्रत्याशी घोषित करती है तो शिया समाज खुलकर बीजेपी के साथ खड़ा नजर आएगा | वही अल्लन सैय्यद पर अगर बीजेपी ने दाव खेला तो इसका असर पुरे प्रदेश पर पड़ेगा अल्लन के समाज के लोग इनकी वजह से बीजेपी के साथ खड़े नजर आएगे  जिससे प्रधानमंत्री मोदी के मिशन 2017 में काफी सफलता मिलना तय माना जा रहा है |
हलाकि अभी तक बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों का एलान नहीं किया है , पर सूत्र बताते है की इस चुनाव में बीजेपी कुछ चुनिन्दा सीटो पर मुस्लिम चेहरा उतारेगी , ऐसे में अगर पार्टी हाईकमान ने शिया बाहुल्य सीट जौनपुर विधानसभा से अल्लन सैय्यद को पार्टी का प्रत्याशी बनाया तो बीजेपी को फायदा तो ज़रूर मिलेगा |

Related

World 1720646963624294769

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item