बेनी ने ग्राम ओबरी में किया वृक्षा रोपण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_233.html
बाराबंकी। दूषित पर्यावरण व राजनैतिक भ्रष्टाचार दोनों समाज के लिए घातक
है। पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी हम सब की है। दूषित पर्यावरण पूरी
पृथ्वी के लिए खतरनाक है। समाज के सभी वर्गों को पर्यावरण के प्रति
गम्भीर होने की आवश्यकता है नवजवान वर्ग को पर्यावरण बचाने के लिए आगे
आना होगा। उक्त विचार आज ग्राम ओबरी में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व
केन्द्रीय मंत्री सांसद बेनीप्रसाद वर्मा ने पीपल का पौधा रोपित करने के
पश्चात् उपस्थित कार्यकर्ताओं व जन समुदाय के समक्ष व्यक्त किए। बेनी
प्रसाद वर्मा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम बृहद
स्तर पर चलाया जा रहा है प्रदेश सरकार पर्यावरण को लेकर गम्भीर है प्रदेश
के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा जनमानस के हितो के विकास के लिए रात
दिन मेहनत कर रहे है। प्रदेश को हरा भरा बनाने की दिशा में यह एक
महत्वपूर्ण पड़ाव है। पूर्व मंत्री ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सचेत
करते हुए कहा कि कार्यकर्ता व नेता राजनीति को समाज सेवा का माध्यम बनाये
न कि अल्प समय मे करोडपति बनने का। राजनैतिक भ्रष्टाचार से कार्यकर्ता
प्रभावित होता है। राजनैतिक भ्रष्टाचार में डूबे लोग समाज का भला नही कर
सकते सपा कार्यकर्ता ईमानदारी का परिचय देते हुए व्यवस्था परिवर्तन की
निर्णायक लड़ाई में सहयोग करे और 2017 में पुनः सपा सरकार को बनाने में
महती भूमिका का निर्वाहन करें। सांसद प्रतिनिधि मो. सबाह के संचालन व
कर्नल संेगर की अध्यक्षता में इस बृहद वृक्षारोपण समारोह को सम्बोधित
करने वालो में जिलाधिकारी अजय यादव, विधायक सुरेश यादव, राम गोपाल रावत,
पूर्व विधायक छोटेलाल यादव, रतन लाल राव, जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह,
उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश मिश्रा, अजय वर्मा बब्लू, नसीम कीर्ति, महासचिव
अनिल यादव, विकास यादव, हुमायंू नईम खां, सचिव श्याम प्रकाश द्रिवेदी,
धीरज गुलसिया, मो. शमीम फन्ने, नगर अध्यक्ष हाजी कुतुबुद्दीन अंसारी,
यशवन्त यादव, चौधरी कलीम उस्मानी, प्रतीक सिंह, फरजान उस्मानी, डायरेक्टर
वित्त विकास निगम इजहार हुसैन, बलराम यादव, पंकज चौधरी, चन्द्र प्रकाश
राजवंशी, दीपशंकर जायसवाल, राजेन्द्र वर्मा पप्पू, बसन्त गौतम, चेयरमैन
मो. रियाज, कय्यूम प्रधान, जाफर कुरैशी, आशीष दीक्षित, गुड्डू मौर्या
प्रधान, शिव स्वामी वर्मा आदि प्रमुख थे। इससे पूर्व कचहेरी मोड़ पर पूर्व
बार उपाध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष बार. महेन्द्र प्रताप
सिंह, अधिवक्ता दिलकश रिजवी, सहजराम वर्मा, ईश्वरनाथ बाबू, संजय गुप्ता
अनिल वर्मा, देवेन्द्र कुमार, राजेन्द्र यादव, प्रणव बाजपेयी, वीरेन्द्र
अवस्थी विजय कुमार राना, दिनेश चन्द्र गौतम, देशराज, रुद्रप्रताप सिंह,
सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री का गमन भेदी नारो के
साथ स्वागत किया।
सदर विधायक ने किया वृक्षारोपण
बाराबंकी। प्रदेश सरकार का यह वृक्षारोपण कार्यक्रम अपने आप में एक
ऐतिहासिक कार्यक्रम है। प्रदेश में पर्यावरण की दृष्टि से बहुत बड़ा लाभ
मिलेगा और तीव्र गति से घट रही पेड़ो की संख्या को बढ़ाने में मद्द मिलेगी।
जिन लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया है वह सब बधाई के पात्र है। उक्त
विचार सदर विधायक सुरेश यादव ने प्रदेश सरकार के आहवाहन पर 24 घण्टे में
5 करोड़ पौधारोपण अभियान 2016 ग्राम सालेहनगर देवां जनपद बाराबंकी बृहद
स्तर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत सदर विधानसभा के कई ग्रामों
में वृक्षारोपण करने के पश्चात व्यक्त किये। इस अवसर पर मुख्य रूप से
धनश्याम त्रिपाठी, सूरज सिंह, दिनेश वर्मा, मनोज दीक्षित, कामता प्रसाद
यादव, मो. रिजवान संजय, नन्हेलाल यादव, बाबुल मिश्रा, गनेश यादव, शोमन
यादव, संजय मिश्रा, दीपक गुप्ता, कमलेश यादव, रमेश यादव, रामफल यादव,
आरबी सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
स्कूली बच्चों ने किया वृक्षा रोपण
बाराबंकी। राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज बड़ेल, बाराबंकी में पर्यावरण
सुरक्षा को दृष्टिगत करते हुए प्रदेश सरकार के आह्वान पर वृहद वृक्षारोपण
कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा 24 घंटे के भीतर पाँच
करोड़ पौधो को रोपित किया जाना है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युद्ध स्तर
पर पर्यावरण प्रदूषण के निवारण के लिये यह सराहनीय प्रयास किया हैं। इस
अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक डा. विकास यादव ने कहा कि पर्यावरण के
प्रति जागरूकता अति आवश्यक है। इस महा अभियान में नई पीढ़ी को नये जोश और
नई उमंग के साथ आगे आना होगा। क्योकि हमारे नव निहाल यदि दृढ निष्चय कर
लें तो कठिन से कठिन कार्य को वो सहज बना सकते है। हर व्यक्ति को कम से
10 पेड़ अवष्य लगाने चाहिए। बढ़ता हुआ प्रदूषण वृक्षों के द्वारा ही
नियंत्रित किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानााचार्य डा.
जगन्नाथ वर्मा, आरसी वर्मा, अशोक सिंह, पीसी त्रिवेदी, कृष्ण बहादुर
सिंह, धर्मेन्द्र वर्मा, अशोक वर्मा, अभिलाष सिंह, शोभित यादव, विनोद
विश्वकर्मा, राजू श्रीवास्तव, वीना जायसवाल, सविता गुप्ता, रितु शर्मा,
सपना श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे। वहीं दूसरी तरफ पुलिस लाइन में
पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने वृक्षारोपण किया गया। उनके साथ में
क्षेत्राधिकारी विशाल विक्रम सिंह व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
महिलाओं ने किया वृक्षारोपण
बाराबंकी। पर्यावरण दिवस पर आज ग्राम पंचायत ओबरी में युवा सपा नेता अरुण
यादव ने सैकड़ो ग्रामीण महिलाओं के साथ वृक्षारोपण किया और यह संकल्प लिया
कि वृक्षो को बचाना है। श्री यादव ने कहा कि आज समाज के लोग वृक्ष को
लगाने के वजाय उसको काटने में ज्यादा ध्यान देते हैं। जिसमें वन विभाग और
पुलिसकर्मी मिले रहते हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव
के आहवान पर पूरे जिले में वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया गया है।


