aajtaktimes

भाजपाईयों ने घेरी नगर कोतवाली और थाना असन्द्रा, सौंपा ज्ञापन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा
प्रदेश सरकार की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ थाना कोतवाली नगर और
थाना असन्द्रा का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कोतवाली नगर का
घेराव में पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह ने नेतृत्व किया। वहीं असन्द्रा
में जिला महामंत्री सतीश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने
प्रदर्शन किया। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री दयाशंकर ने मुख्य अतिथि के
रूप में भागीदारी निभाई। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव के नेतृत्व
में हजारो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए
जिला कार्यालय भाजपा से निकलकर निबलेट तिराहा होते हुए बेगमगंज कोतवाली
पहुंचे। जहां पर पहले से ही पुलिस ने घेरा बन्दी कर रखी थी। रास्ते भर
कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये जा रहे गगन भेदी नारों से माहौल में गर्माहट आ
गयी। इसी समय सांसद प्रियंका सिंह रावत के आने पर कार्यकर्ताओं में और
जोश भर गया। कोतवाली का घेराव कर रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि सपा सरकार की दमनकारी नीतियों के
कारण जनपद त्राहि-त्राहि कर रही है। बड़े विश्वास के साथ आम जनता ने सपा
की सरकार बनाई थी। परन्तु कुछ समय बाद ही जनता को ऐसा लगा कि हमको बहुत
बड़ा धोखा हुआ है। जब सरकार ने पुलिस विभाग को समाजवादी पार्टी का
कार्यकर्ता बना दिया और इन्हीं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बलात्कार,
हत्या, बलवा, जमीन हथियाना, खनन, अराजकता की बाढ़ सी आ गयी है। प्रदेश की
जनता चीत्कार करने लगी। हालात ऐसे हो गये कि सपाईयों ने पुलिस से
समाजवादी कार्यकर्ता बने पुलिस वालों की ही हत्यायें होने लगी। रामवृक्ष
यादव द्वारा जवाहरबाग की घटना यही दर्शाती है। नगर पलिका अध्यक्ष रंजीत
बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि यदि पुलिस संरक्षण में हो रही गौकशी, खनन
कार्य, हरे पेडज्ञें की कटाई आदि पर यदि पुलिस विभाग ईमानदारी से कार्य
करे तो ये सभी घटनायें अविलम्ब खत्म हो सकती है परन्तु वर्तमान में ऐसा
दिख नही रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केदार बख्श सिंह, संतोष
सिंह, केशव टण्डन, रचना श्रीवास्तव, हर्षित वर्मा, सुशील चन्द्र जैन,
हरगोविन्द ंिसह, उमाशंकर वर्मा मुन्नू भइया, जंग बहादुर पटेल, राम बाबू
द्विवेदी, रमेश चन्द्र कुरील, गुरू शरण सिंह लोधी, रामसरन मौर्या,
प्रशान्त मिश्रा, वैभव मिश्रा, रोहित सिंह, सईद निजामी, कल्लन सिंह,
ज्ञानू शुक्ला, अवध रस्तोगी, देवेन्द्र प्रताप ंिसह ज्ञानू, राजा कासिम,
रवि द्विवेदी, आन्नद पाल, रवि अवस्थी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्त में थाना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को सात सूत्रीय ज्ञापन महामहिम
राज्यपाल के नाम दिया गया।

Related

UP 607014281943921390

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item