जागरूकता रैली को जिलाधिकारी ने दिखायी हरी झण्डी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_557.html
बाराबंकी। कौशल विकास जागरूकता रैली का शुभारम्भ कलेक्ट्रेट परिसर से
जिलाधिकारी अजय यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर
अपरजिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया, परियोजना निदेशक एके सिंह, डा. वीके सिंह,
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी तथा प्राचार्य
आईटीआई मौजूद रहें। रैली मार्च में जनपद के कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत
विभिन्न व्यवसायो ंमे ंप्रशिक्षण प्राप्त कर रहंे प्रशिक्षार्थियों, सेवा
प्रदाताओं, आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों एव ंप्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभाग
किया गया। जागरूकता रैली जिलाधिकारी कार्यालय से प्रारम्भ होकर जनपद के
मुख्य मार्गो से होती हुयी राजकीय इण्टर कालेज के परिसर में सम्पन्न हो
गयी। गौरतलब है कि उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद-बाराबंकी में
युवाआंे का व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु जनपद
में कौशल सप्ताह का आयोजन 11 से 15 जुलाई तक किया जा रहा है। जिलाधिकारी
ने रैली का शुभारम्भ करते हुये कहा कि जनपद के अधिक से अधिक बेरोजगार
युवक इस कार्यक्रम के अन्तर्गत अपनी रूचि के अनुसार व्यवसायिक प्रशिक्षण
प्राप्त कर रोजगार प्राप्त करने के साथ अपना स्वयं का भी रोजगार करे।
रैली का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्ग के लोगो में कौशल विकास मिशन के
सम्बन्ध में सकारात्मक सोच बनाना तथा रोजगार की उपलब्धता के सम्बन्ध मे
ंजानकारी देना है। इस योजना के अन्तर्गत वे युवा जो 14 से 35 वर्ष के आयु
के हैै तथा औपचारिक शिक्षा में नहीं है बेरोजगार है अथवा किसी प्रकार का
प्रशिक्षण प्राप्त नहीं कर रहें है। प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। रैली
का समापन एसके सिंह जिला प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा प्रतिभागियों के
स्वर्णिम भविष्य की कामना के साथ किया गया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने
बताया कि कौशल सप्ताह के अन्तर्गत 12 व 13 जुलाई को जनपद मे ंकार्य कर
रहे ंसेवा प्रदाताओं द्वारा विकास खण्ड-बंकी, रामनगर, निन्दूरा,
सिरौलीगौसपुर, बनीकोडर, दरियाबाद, पूरेडलई व हैदरगढ़ के परिसर मे ंस्टॉल
लगाकर मिशन की गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी दी जायेगी तथा 14
जुलाई को आईटीआई जहॉगीराबाद में मिशन के अन्तर्गत तथा आईटीआई से
प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यार्थियों के लिये रोजगार मेले का आयोजन भी
किया गया है तथा 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस पर आईटीआई जहॉगीराबाद
में गोष्ठी का आयोजन एवं संचालित टेªडर्स का प्रदर्शन तथा इस अवधि में
प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा प्रशिक्षण केन्द्रो ंपर प्रतिस्पर्धात्मक
