केजरीवाल ने कहा 'मोदी मुझे मरवा सकते हैं, जेल जाने को तैयार रहें 'आप' के सभी विधायक'
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_236.html
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि मोदी मुझे मरवा सकते हैं' और यह भी सवाल किया कि क्या देश 'सुरक्षित हाथों' में है.'
आप के कई विधायकों की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए केजरीवाल ने विधायकों के खिलाफ 'दमन के इस चक्र' के लिए मोदी को 'मास्टरमाइंड' करार दिया और कहा कि वह पार्टी का सफाया करने पर तुले हैं.
मौजूदा समय को 'बहुत महत्वपूर्ण' करार देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आप के स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं, विधायकों और दिल्ली सरकार के मंत्रियों से कहा कि आने वाले दिनों में चीजें और खराब होंगी और ऐसे में अगर वे मजबूत नहीं हैं
तो वे पार्टी छोड़ दें.
उन्होंने कहा, ''मैं अपने सभी वलंटियरों, विधायकों और मंत्रियों से कहना चाहता हूं कि यह बहुत नाजुक दौर है. आप इस पर विचार कीजिये, अपने परिवार से बात कीजिए. आने वाले दिनों में यह और भी खराब होने जा रहा है.''
ऑनलाइन जारी किये गये अपने 10 मिनट के वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा, 'वह (मोदी) किसी भी हद तक जा सकते हैं, हमें मरवा सकते हैं. वह मुझे भी मरवा सकते हैं. आप लोग अपने परिवार से बात कीजिये और देखिए कि क्या आप लोग कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं. सभी विधायकों को जेल जाना होगा. अगर आप तैयार हैं तो हमारे साथ रूकिए और अगर आपमें कमजोरी है तो छोड़ दीजिए.''
उन्होंने कहा, ''मोदी बुरी तरह से बौखला गए हैं और किसी भी तरह आप को खत्म करना चाहते हैं.''