aajtaktimes

एकतरफा प्रेम में पागल छात्रा ने टीचर को दी धमकी, 'मुझसे शादी करो वरना बदनाम कर दूंगी'

अलीगढ़ जिले में अपने टीचर के प्यार में अंधी हुई एक छात्रा ने उसके खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है. दरअसल शिक्षक के प्यार में पागल इस छात्रा ने जबरन शादी करने का दबाव बनाया. जब शिक्षक ने शादी से इनकार कर दिया तो थाने में शोषण का मुकदमा दर्ज करवा दिया.
मानसिक रुप से परेशान शिक्षक अपने अन्य छात्रों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच कर छात्रा की करतूतों को बयां किया. घटना थाना गांधी पार्क के अचलताल इलाके की है. नौरंगाबाद के रहने वाले नवीन कुमार मुकुन्दपुर में आइएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर पर शिक्षक के रुप में पढ़ाते थे. वहीं छात्रा नीलम भी एसएससी की तैयारी करने आई थी. इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई. वहीं नवीन ने अचलताल पर कम्पटीशन परीक्षाओं की अपनी अलग कोचिंग खोल ली. नीलम यहां भी नवीन की कोचिंग क्लास ज्वाइन कर ली. इस दौरान गाइडेंस के बहाने नवीन के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करने लगी. शिक्षक नवीन को जब बात समझ में आई, तो उसने नीलम के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया.
नवीन का कहना है कि मेरी दोनों किडनियां खराब है और उसे डाक्टर के पास जाकर डायलिसिस कराना पड़ता है. इससे आहत नीलम ने थाना गांधी पार्क में नवीन के खिलाफ शादी का झांसा देकर शोषण करने क आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया.
जब कोर्ट में 164 के तहत बयान हुआ, तो सभी आरोप वापस ले लिया. शिक्षक नवीन का आरोप है कि छात्रा नीलम जबरन शादी करने का दबाव बना रही है. शादी नहीं करने पर बदनाम करने की धमकी दे रही है. वहीं मंगलवार को नीलम अचलताल स्थित कोचिंग सेंटर पर पहुंच गई और हंगामा किया.
मानसिक रुप से परेशान नवीन ने एसएसपी कार्यालय पर कोचिगं के छात्र-छात्राओं के साथ पहुंच कर मदद की गुहार लगाई. अब पूरे मामले की जांच एसपी क्राइम ने क्षेत्राधिकारी द्वितीय को सौंप दी है.

Related

UP 8965532800562814994

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item