मुस्लिम समाज के हक की लड़ाई लड़ेगा संगठन : वसीम राईन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_244.html
अज़मी रिज़वी
लखनऊ । गोमती नगर विस्तार स्थित प्रदेश कार्यालय पर आल इण्डिया पसमांदा महाज़ उ0प्र0 की एक बैठक हुई जिसकी सदारत महाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईन ने की। मुख्य अतिथि हाजी निसार अंसारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, (आल इण्डिया पसमंदा महान) ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा संगठन 1998 से पसमांदा मुसलमानों की लड़ाई लड़ रहा हैं आरक्षण शब्द से पसमांदा मुस्लिम अपरिचित था जो असराफ़ मुस्लिम आरक्षण का राग अलाप रहा था। वह पसमंदा मुस्लिम महाज़ की नकल कर रहा है हमारे उठाये हुए मुद्दे मुस्लिम के राष्ट्रीय मुद्दे बन चुके है लेकिन चूंकि सरकारें पसमांदा को हिस्सेदारी नहीं दे रही हैं जबकि कुछ हद तक बिहार सरकार ने हिस्सेदारी दी है। बिहार सरकार ने चार पसमंदा मुस्लिम को राज्य सभा भेज सकते है तो उप्र से सपा, बीएसपी, कांग्रेस क्यों नहीं भेज सकतीं। उन्होने आगे कहा कि अगर यह पार्टियां पसमांदा को हिस्सेदारी नहीं देंगी तो पसमंदा मुस्लिम इनको वोट किस तरह करेगा। इस बात को इन पार्टियों को सोचना होगा। विशिष्ट अतिथि वकार अहमद, राष्ट्रीय महासचिव (आल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज़) ने कहा कि हम पसमांदा को अक्लियति इदारों में आरक्षण नहीं मिल रहा है हमारी मांग है कि उप्र में अक्लियति इदारो में हमारा हक हमको मिलना चाहिए। अपने सदारती खुत्बे में वसीम राईन ने कहा कि नौजवानों की टीम तैयार है पूरे प्रदेश में हमारा संगठन 10 अगस्त को धारा 341/3 पर लगे प्रतिबन्ध के खिलाफ प्रदर्शन कर काला दिवस मनायेंगें और पसमांदा मुस्लिम के जो भी मुद्दे है उनकी लड़ाई हमारा संगठन पूरी मुस्तयहदी से लड़ेगा। मीटिंग में आये हुए सभी पदाधिकारियों का सभी मेहमानों और कार्यकर्ताओं का मैं शुक्रिया अदा करता हूं।
इस अवसर पर इरसाद रज्जाकी जिला अध्यक्ष मुस्लिम तेली समाज, जबिरुद्दीन अंसारी , इमरान राईन , महमूद चौधरी , सिराज राईन ,खुर्सीद अंसारी नसरुद्दीन अंसारी सहित बड़ी तादात मे पसमादा समाज के लोग मौजूद थे ।