aajtaktimes

ख़बर का असर : पटरी पर कब्ज़ा किये बैठे व्यापारियों, डग्गामार वाहन स्वामियों को प्रशासन का अल्टिमेटम

असग़र नक़ी
सुल्तानपुर । "सुल्तानपुर में जाम से रेंगते रहे वाहन, सोती रही पुलिस" शीर्षक से www.aajtaktimes.com पर सोमवार को प्रकाशित ख़बर का ज़िला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आखिर संज्ञान ले ही लिया, विकराल रूप ले चुकी शहर की जाम की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस-प्रशासन ने देर शाम फरमान जारी करते हुए ऐलान कर दिया कि मंगलवार से डग्गामार वाहन और पटरी पर अवैध कब्ज़ा कर बैठे व्यापारियों के विरद्ध फौरन कारवाई करते हुए चालान किया जायेगा, सूत्रों के मुताबिक़ देर रात पहले नगर पालिका प्रशासन ने पूरे शहर में व्यापारियों से पटरी से अतिक्रमण हटाने का ऐलान करवाया और फिर पुलिस कप्तान के निर्देश पर सीओ सिटी की देख रेख में नगर कोतवाल ने अपने मातहतों के साथ मार्च कर व्यापारियों को सचेत किया। अब देखना ये है की उक्त फरमान कितने दिनों तक अमल में आता है।

Related

UP 9187311164768681856

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item