शिक्षकों ने घेरी कोतवाली, मुकदमा दर्ज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_248.html
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। कोतवाली बदोसरांय अन्तर्गत दबंगो द्वारा
विद्यालय परिसर में घुसकर शिक्षक की पहले जमकर पिटाई की। बाद में सरकारी
अभिलेख उठा ले गये। पीड़ित शिक्षक ने कोतवाली मंे जाकर शिकायत की। पहले तो
पुलिस ने आनाकानी की। लेकिन बाद में शिक्षकों के कोतवाली घेरेन के बाद
उनके बढ़ते आक्रोश के कारण मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार, 27
जुलाई की सुबह 8 बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरांय रज्जन में स्थित
प्राथमिक विद्यालय में दबंगो ने धाबा बोला और इंचार्ज प्रधानाध्यापक
जागेलाल की जमकर पिटाई करके सरकारी अभिलेख उठा ले गये। पीड़ित इंचार्ज ने
इसकी शिकायत पहले अपने खण्ड शिक्षा अधिकारी से की। बाद में उन्होने
कोतवाली में जाकर लिखित तहरीर दी। लेकिन कोतवाली पुलिस ने मामले को हल्के
में लेकर उसे रफा दफा करना चाहा। आज सुबह आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर
एसोसियेशन उ.प्र. की ब्लाक दरियाबाद सिरौलीगौसपुर इकाई व शिक्षक संघ के
अध्यापको ने कोतवाली बदोसरांय का अपराहन 3 बजे से घेराव किया। तब कोतवाली
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरु की।