aajtaktimes

सपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को बतायी सरकार की योजनाएं

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी छात्र सभा केे जिला सचिव अरुण यादव व बृजेश रावत के
नेतृत्व में  जैदपुर विधानसभा के ग्राम गुलरिया मे पैदल मार्च के माध्यम
से समाजवादी पार्टी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को बुकलेट के माध्यम
से प्रचारित किया। इस अवसर पर अरुण यादव ने कहा विपक्ष फर्जी मुद्दों पर
प्रदेश की जनता को बरगलाने का कार्य कर रही है। क्योंकि उन्हें पता है कि
समाजवादी पार्टी के युवा बेदाग छवि हरदिल अजीज व उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चार सालों में जो विकास किया है उसका इनके
पास कोई जवाब नहीं है। 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ जुमलेबाज लोगों ने
प्रदेश की भोली भाली जनता को अपने जाल में फंसा लिया था। पर उ.प्र. की
जनता सब समझ चुकी है कि कौन विकास कर रहा है कौन जुमले बाँट रहा है और तो
और विरोधी अखिलेश जी से इतने सहमे है कि एक पार्टी के लोग चुनाव से पहले
ही मैदान छोड़कर अपनी साख बचाने के प्रयास मे इधर उधर भाग रहे है। इस अवसर
पर बृजेश रावत बब्लू,राजेश कश्यप,सुधीर यादव,नयाबुल हसन ,राहुल यादव आशू,
अवधेश रावत, सूर्यप्रकाश प्रजापति ,सुधा यादव आदि छात्रसभा कार्यकर्ता व
पार्टी के लोग मौजूद रहे

Related

UP 8512177377802494517

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item