aajtaktimes

शौच को खेत गयी किशोरी को दरिन्दो ने बनाया शिकार, सामूहिक बलात्कार

बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवारा मजरे गुरेला में शनिवार की देर
शाम गांव के बाहर नाले के किनारे शौच के लिए गयी एक अर्धविक्षिप्त किशोरी
के साथ तीन दरिन्दों ने सामूहिक बलात्कार किया। फटे कपड़ो एवं खून से लथपथ
किशोरी ने घर पहुंच विधवा मां से घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची
मुकामी पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों दरिन्दों को गिरफ्तार कर
लिया है और पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। प्राप्त समाचार
के अनुसार, शनिवार की देर शाम ग्राम सिसवारा मजरे गुरेला निवासी स्व.
किशोरी लाला की 19 वर्षीय अर्धविक्षिप्त पुत्री राधा (दोनो काल्पनिक नाम)
गांव के बाहर नाले के किनारे शौच के लिए गयी थी कि ग्राम नसीर नगर थाना
सफदरगंज निवासी राम प्रवेश यादव पुत्र सन्तराम, संजय लोनिया पुत्र केदार
व कोतवाली के मोहल्ला कटरा अहिरन पुरवा निवासी राकेश यादव पुत्र सन्तराम
ने किशोरी को अकेला पाकर बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया। किशोरी के
चीखने पर जब शौचण् के लिए गये ग्राम प्रधान ओमकार यादव व नानक शरण वर्मा
ने टार्च लगायी तो तीनो को भागते हुए देखा। जिसमें राम प्रवेश एवं संजय
लोनिया को इसलिए पहचान लिया कि दोनो के खेत सिसवारा गांव के किनारे ही
है। फटे कपडों एवं खून से लथपथ किशोरी घर पहुंच विधवा मां छविराजा से आप
बीती बताई। अर्धविक्षिप्त बेटी की हालत देख कर मोहल्ले वासियों को
जानकारी दी। ग्रामीणों ने मौके से आरोपी राकेश यादव को उसकी बाइक यूपी 41
एच 6758 सहित धर दबोचा। बाद में पहुंची मसौली पुलिस ने दोनो अभियुक्तों
को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय
परीक्षण के जिला अस्पताल भेजा है।
घटना से पहले तीनों दुर्घटना में हुए थे घायल
बाराबंकी। ग्राम सिसवारा में अर्धविक्षिप्त किशोरी से सामूहिक बलात्कार
करने से पहले तीनों आरोपियों ने ग्राम धरौली मे जमकर कच्ची शराब पी और
मसौली चौराहा स्थित एक ढाबे पर खाना खाया। वापसी के दौरान बाइक फिसल जाने
के कारण तीनो चोटिल हुए थे। परन्तु देशी शराब के नशे मे मस्त तीनों आरोपी
चोट को दरकिनार कर दरिन्दी का काम कर डाला।
अलग-अलग सड़क हादसों में किशोरी सहित दो की मौत, तीन जख्मी
बाराबंकी। थाना रामनगर अन्तर्गत अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोरी सहित
दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों में
दो मासूम बच्चे भी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिये लखनऊ ट्रामा
सेन्टर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पहली घटना बीती शाम
5 बजे थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम अटौटा की पुलिया के पास घटी। अटौटा
गांव की निवासिनी 18 वर्षीय संगीता देवी पुत्र रामप्रसाद खेत में काम
करके वापस घर लौट रही थी। अभी वह सड़क पार कर रही थी कि अचानक रामनगर से
बदोसरांय जा रही अनुबंधित बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें संगीता
गंभीर रुप से घायल हो गयी। जिसको इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती
कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। दूसरी घटना इसी
थाना क्षेत्र के रानी के बाजार के पास घटी। बीती शाम 4 बजे थाना
रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर निवासी विश्राम लाल पुत्र मैकू
लाल अपनी पत्नी गीता देवी और दो मासूम बच्चों को मोटर साइकिल पर बैठाकर
अपने साढ़ू के घर लड़की की शादी में जा रहा था। अभी वह रानी के बाजार के
पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने मोटर
साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो
गये। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जिसमें इलाज के दौरान विश्राम लाल की मौत हो गयी। जबकि अन्य घायलों की
हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने सभी को लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर
दिया है।

Related

UP 323714471161766704

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item