aajtaktimes

यूपिका हैण्डलूप बंद किये जाने से संकट उत्पन्न

जौनपुर। इलाहाबाद बैंक के अवकाशप्राप्त प्रबन्धक सुखराज दिनकर ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जिले में पिछले 35 वर्षों से संचालित यूपिका हैण्डलूम हाउस को अचानक बंद कर देने से सस्ते दरों पर गरीबों को कपड़ों की उपलब्धता पर संकट आ गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस प्रतिष्ठान को बंद करने से इससे लाभान्वित लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि कचहरी मार्ग पर स्थित नखास-जोगियापुर सीमा पर उक्त प्रतिष्ठान पिछले 35 वर्षों से संचालित रहा। श्री दिनकर ने बताया कि यहां से गरीबों को सस्ते दर पर कपड़ा उपलब्ध हो जाता था लेकिन सरकार द्वारा इसे बंद कर देने से संकट उत्पन्न हो गया है। इसको लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है। शासन द्वारा जनहित को देखते हुये यूपिका हैण्डलूम कायम रखा जाय।

Related

UP 2206312131392433043

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item