aajtaktimes

केंद्रीय मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल, स्मृति ईरानी से छिना शिक्षा मंत्रालय

नई दिल्ली: मोदी कैबिनेट की नई रूपरेखा तैयार हो गई है ,मंगलवार को 19 मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। राज्य मंत्री से पदोन्नत होकर आए प्रकाश जावडेकर को  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के स्थान पर मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय दिया गया है। स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली से सूचना प्रसारण मंत्रालय से हटा दिया गया है। सर्बानंद सोनोवाल के असम का सीएम बनने के बाद खेल मंत्रालय के खाली पद पर विजय गोयल को नियुक्त किया गया है। सदांनद गौडा को कानून मंत्रालय हटाया गया है एस एस आहलूवालिया को कृषि राज्य मंत्री बनाया गया है। रविश्ंाकर प्रसाद को कानून मंत्री , एम जे अकबर को विदेश राज्य मंत्री बनाया गया है। चौधरी बीरेंद्र सिंह को स्टील मंत्री बनाया गया है।

Related

UP 352623089502063417

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item