aajtaktimes

जिलाधिकारी से मिला प्रतिनिधि मण्डल

बाराबंकी। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट का एक प्रतिनिधिमण्डल गांधीवादी
चिन्तक राजनाथ शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी अजय यादव से उनके कैम्प
कार्यालय पर मिला। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान श्री शर्मा ने गांधी
जयन्ती समारोह ट्रस्ट की समस्त गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही गांधी
जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा गांधी जीवन दर्शन पर प्रकाशित होने वाली
वार्षिक स्मारिका डीएम अजय यादव को भेंट की। इस दौरान श्री शर्मा ने
बताया कि गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट सन् 1978 से 02 अक्टूबर और 30 जनवरी
को वृहत स्तर पर विभिन्न समसामायिक कार्यक्रमों का आयोजित होते है। इसके
अलावा वर्ष भर लगभग प्रत्येक माह कोई न कोई आयोजन जनजागरण एवं कौमी एकता
और मिश्रित संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होता है। इन सब
आयोजनों का प्रमुख केन्द्र गांधी भवन है। जिसमें स्थापित महात्मा गांधी
की प्रतिमा की शिलान्यास वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व रक्षा मंत्री
जार्ज फर्नाडिस ने किया था। श्री शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष 02 अक्टूबर
गांधी जयन्ती पर छुआछूत मिटाओ अभियान के साथ सहभोज के आयोजन बाद गाँधी
जीवन दर्शन, मद्य निषेध, कौमी एकता, स्वदेशी स्वालम्बन, जाति तोड़ो, दाम
बाँधो, नारी-पुरूष समानता लाओ पर व्याख्यान का आयोजन किया जाता है। जिसके
उपरान्त भारत के विभिन्न क्षेत्रों में जुड़े होने के कारण समाज में अपनी
प्रतिभा से देश का नाम रोशन करने वाले प्रबुद्ध समाजसेवी, समाजवादी
चिन्तक, गाँधीवादी विचारक, वरिष्ठ लेखक, वरिष्ठ पत्रकार, राजनेता, कृषक,
चिकित्सक, शिक्षक, प्रशासक इत्यादि प्रतिभाओं को सामाजिक सहभागिता सम्मान
के अन्तर्गत सम्मानित किया जाता है। अन्त में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
एवं मुशायरे का आयोजन भी किया जाता है। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान
जिलाधिकारी अजय यादव ने कहा कि गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट ने अपने
कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में गांधी दर्शन की अलख जगायी है। उन्होने
इस वर्ष गांधी जयन्ती के कार्यक्रम की सफलता के संकेत देते हुए कहा कि
उक्त आयोजन पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर अपर
जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया, पाटेश्वरी प्रसाद, मृत्युंजय शर्मा, विनय
कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related

UP 9179200614001748867

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item